पंजाब-चंडीगढ़ में हीटवेव का यलो अलर्ट: पहली बार तापमान 46.8 डिग्री पहुंचा, कल से बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना – Mohali News

पंजाब-चंडीगढ़ में हीटवेव का यलो अलर्ट:  पहली बार तापमान 46.8 डिग्री पहुंचा, कल से बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना – Mohali News




पंजाब और चंडीगढ़ में तेज गर्मी पड़ रही है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक चंडीगढ़ और राज्य के 9 जिलों में आज हीटवेव चलेगी। इसके लिए विभाग की तरफ से यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 11 जून से मौसम बदल जाएगा। दो दिन हीटवेव के अलावा कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं, हवाएं 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। राज्य के तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया है। जून में सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। सभी जिलों का तापमान 40.0 से लेकर 46.3 डिग्री के बीच रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राजस्थान से सटे फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर जिलों में कुछ स्थानों पर हीट वेव चलने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अब 2 पॉइंट में जानिए गर्मी का असर 11 जून से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में फिलहाल मानसून नहीं पहुंचा है। 11 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ के प्रभाव से कुछ इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मानसून के पंजाब पहुंचने की संभावना जून के अंतिम सप्ताह के आसपास बनी हुई है, हालांकि इसकी प्रगति आने वाले दिनों के मौसम पर निर्भर करेगी। दो दिन लू की संभावना है
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने कहा कि अभी दो दिन चांसेस हैं कि ट्राईसिटी में भी लू की स्थिति बनेगी। 12, 13 और 14 जून में एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है और फिर से बारिश, तूफान एक्टिविटी और लाइटनिंग के चांसेस बन रहे हैं। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। उससे फिर से एक बार तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी। इसी तरह आसपास के पंजाब और हरियाणा के जिलों में भी एक-दो जगह बारिश और ओलावृष्टि के चांसेस हैं। साथ ही पहाड़ों पर भी बारिश का मौसम है। ऑरेंज और यलो अलर्ट हमने इश्यू किया हुआ है। 3 दिन कैसा रहेगा मौसम…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *