मास्टर चाबी से चुराते थे बाइक: फाजिल्का पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, नाबालिग समेत चार मोटरसाइकिल बरामद – Fazilka News

मास्टर चाबी से चुराते थे बाइक:  फाजिल्का पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, नाबालिग समेत चार मोटरसाइकिल बरामद – Fazilka News




फाजिल्का की सिटी थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के चार मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। सिटी थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान सोनू सिंह निवासी टिवाना और जागीर सिंह निवासी हिसानवाला के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है और जलालाबाद क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपियों से पूछताछ जारी प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मास्टर चाबी की मदद से कुछ ही मिनटों में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी के चार मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने अन्य स्थानों पर भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि चोरी की अन्य वारदातों और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *