जालंधर में सड़क हादसे में महिला की मौत: पति गंभीर घायल, स्कूटी सवार दंपती को गाड़ी ने मारी टक्कर, फगवाड़ा जा रहे थे – Jalandhar News
जालंधर में लम्मा पिंड चौक के पास इंडियन ऑयल डिपो के बाहर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान करतारपुर निवासी कैलाश कौर के रूप में हुई है। करतारपुर निवासी कमलजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी कैलाश कौर के साथ स्कूटी पर फगवाड़ा की ओर जा रहे थे। इंडियन ऑयल डिपो के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरी महिला टक्कर लगने से कैलाश कौर सड़क पर गिर गईं और वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कमलजीत सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटनास्थल से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत सड़क सुरक्षा फोर्स और थाना रामामंडी पुलिस को सूचना दी। ट्रैफिक पुलिस एसआई राज कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और थाना रामामंडी पुलिस को जानकारी दी। थाना रामामंडी पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link

