राज्यसभा चुनाव- EC से मीनाक्षी के नॉमिनेशन खारिज की शिकायत: दिल्ली-भोपाल में आज आयोग से मिलेंगे कांग्रेस नेता; सुप्रीम कोर्ट भी जाने की तैयारी – Bhopal News

राज्यसभा चुनाव- EC से मीनाक्षी के नॉमिनेशन खारिज की शिकायत:  दिल्ली-भोपाल में आज आयोग से मिलेंगे कांग्रेस नेता; सुप्रीम कोर्ट भी जाने की तैयारी – Bhopal News


विजय सिंह बघेल।भोपाल29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार देर रात भोपाल में कांग्रेस नेता चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने ही सड़क पर लेट गए। प्रदर्शन भी किया।

दिल्ली और भोपाल में आज कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचकर मप्र में कांग्रेस की राज्यसभा सांसद प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामिनेशन फार्म निरस्त किए जाने पर कार्रवाई की मांग करेंगे।

इससे पहले कल यानी मंगलवार को कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली और भोपाल में चुनाव आयोग के दफ्तरों के बाहर धरना दिया था। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग ने 11 बजे मिलने का समय दिया है।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त भाजपा की आपत्ति पर मध्य प्रदेश राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। भाजपा ने शपथ-पत्र में एक लंबित केस (हैदराबाद कोर्ट का नोटिस) की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने इसे “लोकतंत्र की हत्या” और “सीट चोरी” बताया।

भोपाल में CEO ऑफिस के सामने लेटे कांग्रेस नेता और विधायक

मंगलवार देर रात करीब दस बजे कांग्रेस के विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कमलेश्वर पटेल, अरुण यादव, आरिफ मसूद भोपाल में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) ऑफिस पहुंचे।

यहां दफ्तर बंद होने के चलते कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। ऐसे में कांग्रेस नेता वहीं फर्श बिछाकर लेट गए। करीब आधे घंटे बाद डिप्टी सीईओ पहुंचे और कांग्रेस नेताओं को सुबह 11 बजे मिलने का समय देने की बात कही।

भोपाल में कांग्रेस नेता चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने ही सड़क पर लेट गए।

भोपाल में कांग्रेस नेता चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने ही सड़क पर लेट गए।

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, के.सी. वेणुगोपाल, सचिन पायलट, भूपेश बघेल आदि दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे। अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली तो मुख्य गेट के बाहर धरना दिया। पुलिस पहुंची और बातचीत हुई।

दिल्ली में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल भारत निर्वाचन आयोग के सामने धरने पर बैठा।

दिल्ली में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल भारत निर्वाचन आयोग के सामने धरने पर बैठा।

‘नामांकन रद्द करना साजिश’

पार्टी ने दावा किया कि भाजपा के दबाव में चुनाव आयोग काम कर रहा है। नामांकन रद्द करना गलत और राजनीतिक साजिश है। इस मामले में कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट भी जाएगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि एक ऐसे मामले में नामांकन निरस्त किया गया है जो आपराधिक मामला ही नहीं है। न ही उस मामले में कोर्ट ने संज्ञान लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…

एमपी-राज्यसभा उम्मीदवार नटराजन का नामांकन खारिज, कांग्रेस बोली- इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे

मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन मंगलवार को खारिज कर दिया गया। बीजेपी की आपत्ति पर रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने ये फैसला लिया। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, अब तीनों सीटों पर भाजपा कैंडिडेट निर्विरोध हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *