पठानकोट से मोहाली रैली के लिए रवाना हुए शिक्षक: पुरानी पेंशन और लंबित भत्तों की मांग; सरकार के खिलाफ जताया रोष – Pathankot News

पठानकोट से मोहाली रैली के लिए रवाना हुए शिक्षक:  पुरानी पेंशन और लंबित भत्तों की मांग; सरकार के खिलाफ जताया रोष – Pathankot News




गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन पंजाब, जिला पठानकोट के शिक्षकों का एक बड़ा जत्था मोहाली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय रोष रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुआ। इस दौरान यूनियन नेताओं ने सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कर्मचारियों और शिक्षकों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। यूनियन के जिला प्रधान सुभाष चंद्र, रवि दत्त और रजनीश कुमार ने बताया कि शिक्षक प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की ड्यूटियां निभाते हुए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उनके साथ बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के बाद भी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारी बोले- महंगाई भत्ता लंबे समय से लंबित नेताओं ने आगे कहा कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता लंबे समय से लंबित है, वेतन आयोग के बकाए का भुगतान नहीं किया गया है, और लगभग 37 प्रकार के भत्तों को रोक दिया गया है। इसके अतिरिक्त, सीमावर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को मिलने वाले बॉर्डर और ग्रामीण भत्ते भी बंद कर दिए गए हैं। यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारियों की सहमति के बिना उन्हें विभिन्न सरकारी अभियानों और ड्रग्स जनगणना जैसी अतिरिक्त ड्यूटियों में लगाया जा रहा है, जिससे उन पर काम का बोझ बढ़ रहा है। यूनियन नेताओं ने पंजाब सरकार से कर्मचारियों और शिक्षकों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आगामी विधानसभा चुनावों में सरकार को इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस अवसर पर स्टेट लीडर सुभाष चंद्र, जिला प्रधान रवि दत्त, अमृतपाल, रजनीश कुमार, रविन्द्र महाजन, कश्मीर चंद, भूषण लाल, रंजीत, राजेश कुमार, हरीश और लक्ष्मी कांत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *