मोगा में बस स्टैंड पर खड़ी बस से बैटरी चोरी: मौके पर पहुंचे चालक को देख भागे, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से एक को पकड़ा, दूसरा फरार – Moga News
मोगा पुलिस ने बस स्टैंड पर खड़ी हरगोबिंद बस ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस से बैटरी चोरी के प्रयास में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित सिंह निवासी गांव लल्ले, फिरोजपुर के रूप में हुई है। उसका एक साथी, गोशा निवासी साधांवाली बस्ती मोगा, अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थाना सिटी मोगा के सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरगोबिंद बस ट्रांसपोर्ट कंपनी में बस चालक मलकीत सिंह सिद्धू निवासी बठिंडा रोड जैतों ने पुलिस को शिकायत दी थी। सिद्धू ने बताया कि पिछले दिन जालंधर से आकर उन्होंने अपनी बस मोगा बस स्टैंड पर खड़ी की थी।
सफाई की सूचना पर पहुंचे तो देखा बैटरी निकाल रहे हैं सिद्धू के अनुसार, किसी व्यक्ति ने उन्हें बताया कि दो लोग बस की सफाई कर रहे हैं। जब उन्होंने इस बात से इनकार किया और बस के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दो युवक बस की बैटरी उतार रहे थे। उनके आवाज लगाने पर दोनों बैटरी छोड़कर मौके से भाग निकले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान जांच अधिकारी सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर, बैटरी चोरी का प्रयास करने वाले युवकों की पहचान सुमित सिंह सिम्मी निवासी गांव लल्ले और राजकुमार निवासी साधांवाली बस्ती मोगा के रूप में हुई। पुलिस ने सुमित सिंह सिम्मी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी राजकुमार अभी फरार है। जांच अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अन्य चोरियों के बारे में भी सुराग मिल सकें।
Source link

