‘आप’ को रूपनगर निकाय चुनाव में बहुमत: 21 में से 12 सीटें जीतीं, भाजपा 4 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर, कांग्रेस व निर्दलीय को एक-एक – Ropar (Rupnagar) News

‘आप’ को रूपनगर निकाय चुनाव में बहुमत:  21 में से 12 सीटें जीतीं, भाजपा 4 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर, कांग्रेस व निर्दलीय को एक-एक – Ropar (Rupnagar) News




रूपनगर नगर कौंसिल चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए नगर कौंसिल पर कब्जा कर लिया है। ‘आप’ ने कुल 21 वार्डों में से 12 पर जीत दर्ज की है। इस सियासी मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 4 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि शिरोमणि अकाली दल (SAD) को 3 सीटों से संतोष करना पड़ा। वहीं, कांग्रेस और एक निर्दलीय उम्मीदवार (पोमी) के खाते में 1-1 सीट गई। जुलूस निकाल मनाया जश्न, बोले- सरकार के विकास पर मोहर नतीजे घोषित होते ही ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने शहर भर में ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला। इस जुलूस में स्थानीय विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा, सभी नवनिर्वाचित पार्षद और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। विधायक दिनेश चड्ढा ने भास्कर से बातचीत में कहा कि यह जीत रूपनगर की जनता के भरोसे और हमारी सरकार के विकास कार्यों पर मुहर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब शहर के विकास को और गति दी जाएगी।
वार्डवार विजेताओं की सूची इस प्रकार है: ‘आप’ (12 सीटें): वार्ड 1, 3, 6, 7, 13 (जग्गी), 14, 16, 17, 18, 19, 20, 21 भाजपा (4 सीटें): वार्ड 2, 8, 10, 11 शिरोमणि अकाली दल (3 सीटें): वार्ड 4, 5, 15 कांग्रेस (1 सीट): वार्ड 9 निर्दलीय (1 सीट): वार्ड 12 (पोमी)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *