समर कैंप में सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने की मस्ती – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर न्यू डिफेंस कॉलोनी स्थित सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मकसद बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में मनोरंजन के साथ नई चीजें सीखने का मौका देना था। कैंप में बच्चों ने बड़े उत्साह से स्विमिंग, पपेट शो, डांस मस्ती, मिकी माउस फन सेशन और आइस-क्रीम क्रश जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया। पूरे कैंप के दौरान बच्चे काफी खुश और उत्साहित नजर आए। समर कैंप के जरिए बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल को बढ़ाने का प्रयास किया गया। अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने खेल-खेल में टीमवर्क, तालमेल और अपनी भावनाओं को व्यक्त करना सीखा। ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बच्चों और स्टाफ के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस तरह के कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास में मदद करते हैं और छुट्टियों के दौरान उन्हें सक्रिय व सकारात्मक बनाए रखते हैं।
Source link

