लायलपुर खालसा कॉलेज में फुटबॉल टीम के ट्रायल 4 जून को – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज ने सत्र 2026-27 के लिए अपनी फुटबॉल टीम के ट्रायल आयोजित करने की घोषणा की है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार ट्रायल 4 जून को सुबह 8:30 बजे कॉलेज के फुटबॉल ग्राउंड में होंगे। कॉलेज ने ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों से 12वीं का रिजल्ट साथ लाने को कहा है। साथ ही अभ्यर्थियों को 10वीं पास का प्रमाणपत्र, 12वीं का रिजल्ट, आधार कार्ड और दो फोटो भी साथ लाने होंगे। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक चयनित खिलाड़ियों को निशुल्क शिक्षा, हॉस्टल सुविधा, डाइट और खेल किट की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। ट्रायल से संबंधित जानकारी के लिए कोच तेजिंदर सिंह के नंबर 7589070705 पर संपर्क किया जा सकता है।
Source link

