पूर्व CEC का दावा, मनमोहन ने कहा था-सुसाइड कर लूंगा: कुरैशी बोले– पूर्व PM की बात सुनकर चौंक गया था; मंत्री की शिकायत करने गए थे

पूर्व CEC का दावा, मनमोहन ने कहा था-सुसाइड कर लूंगा:  कुरैशी बोले– पूर्व PM की बात सुनकर चौंक गया था; मंत्री की शिकायत करने गए थे


  • Hindi News
  • National
  • CEC Qureshi Shocked By Ex PM Manmohan Singhs Suicide Threat; Book Reveals

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने अपनी किताब ‘इंडिया एंड आई: ए हंड्रेड मेमोरीज, नॉट ए मेमॉयर’ में में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से जुड़ा एक इमोनशनल मोमेंट शेयर किया है।

कुरैशी की किताब के मुताबिक 2012 में चुनाव आयोग के खिलाफ कुछ मंत्रियों की टिप्पणी की शिकायत सुनने के बाद मनमोहन सिंह ने उनसे कहा था, “अगर आपको ऐसा लगता है, तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।”

मनमोहन सिंह ने कुरैशी से यह भी कहा था कि इलेक्शन कमीशन सिर्फ भारत का गौरव नहीं है, यह देश के लोकतंत्र की आत्मा है और अगर हम इसे खो देते हैं, तो हम सब कुछ खो देंगे।

अपनी किताब में कुरैशी ने सिंह की एक ऐसे नेता के रूप में तारीफ की है, जिनके लिए संवैधानिक मर्यादा बातचीत का मुद्दा नहीं बल्कि एक जीता-जागता विश्वास था।

किताब के राइटर कुरैशी भारत के 17वें मुख्य चुनाव आयुक्त थे। उन्होंने वोटर एजुकेशन डिवीजन, एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग डिवीजन और इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) जैसे चुनावी सुधार शुरू किए थे।

पढ़िए यह पूरा घटनाक्रम क्या था…

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2012 के दौरान तत्कालीन केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने मुस्लिम आरक्षण बढ़ाने का चुनावी वादा किया था। भाजपा की शिकायत पर चुनाव आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए खुर्शीद को फटकार लगाई थी।
  • कार्रवाई के बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं ने चुनाव आयोग को मनमौजी और अहंकारी बताना शुरू कर दिया। इससे वे आहत हुए। ईद मिलन समारोह के दौरान उन्होंने तत्कालीन पीएम के प्रेस सचिव हरीश खरे से अपनी नाराजगी बताई और कहा कि यह बात प्रधानमंत्री तक पहुंचनी चाहिए।
  • अगले ही दिन PMO से फोन आया और मनमोहन सिंह ने कुरैशी को उसी शाम मिलने के लिए बुलाया। कुरैशी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास पहुंचने पर डॉ. सिंह दरवाजे पर उनका इंतजार करते मिले थे।
  • उन्होंने गुस्से में कहा- हरीश ने मुझे बताया कि आपने क्या कहा। अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो मैं सुसाइड कर लूंगा। मैं चुप रह गया। कुरैशी लिखते हैं- मेरी बात कुछ मिनिस्टर के बर्ताव के बारे में थी, उनके बारे में नहीं।
  • कुरैशी ने सिंह की बातें याद करते हुए कहा, यह सोचना कि वह एक पल के लिए भी सोच सकते हैं कि मुझे उनके इरादों पर शक है, उनके लिए बर्दाश्त से बाहर था। उन्हें शांत करने में कुछ मिनट लगे।

किताब में और क्या है…

अपनी जिंदगी के सौ दिलचस्प किस्से-कहानियों के कलेक्शन में, कुरैशी ने उन घटनाओं, मुश्किलों और अचानक आए मोड़ों के बारे में बताया है, जिन्होंने सिविल सर्विस में उनके करियर को खास बनाया। यह किताब कुरैशी के जीवन की उन घटनाओं पर रोशनी डालती है, जिसमें 2012 में इलेक्शन कमीशन ने पंजाब के ड्रग संकट को पकड़ना, वह MoU जिसने डोनाल्ड ट्रम्प और एलन मस्क को हैरान कर दिया और कैसे TRP का इस्तेमाल दूरदर्शन को छोटा करने और उसके विज्ञापन के पैसे को दूसरी जगह लगाने के लिए किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *