साइबर ठगी में पंजाब के निजी बैंक का मैनेजर गिरफ्तार: नारनौल पुलिस ने की कार्रवाई, जालंधर में ऑन ड्यूटी ही दबोचा – Narnaul News

साइबर ठगी में पंजाब के निजी बैंक का मैनेजर गिरफ्तार:  नारनौल पुलिस ने की कार्रवाई, जालंधर में ऑन ड्यूटी ही दबोचा – Narnaul News




हरियाणा के नारनौल में साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब के जालंधर स्थित एक निजी बैंक के सेल्स ऑफिसर (मैनेजर) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जालंधर निवासी गौरव के रूप में हुई है, जो फुटगल चौक स्थित निजी बैंक शाखा में कार्यरत था। पुलिस ने आरोपी को बैंक से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि बीते साल 27 दिसंबर को एक व्यक्ति के इंडसइंड बैंक खाते से मोबाइल हैकिंग के जरिए 50,500 रुपए की साइबर ठगी की गई थी। ठगी गई रकम का इस्तेमाल एक बैंक क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने में किया गया था। आरोपी का मोबाइल नंबर आया शिकायतकर्ता ने जब बैंक ट्रांजैक्शन की हिस्ट्री की जांच की तो उसमें क्रेडिट कार्ड धारक के मोबाइल नंबर के साथ आरोपी गौरव का मोबाइल नंबर भी दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। जल्द पैसा कमाने का लालच जांच में पता चला कि संबंधित क्रेडिट कार्ड एक महिला के नाम पर था, जबकि उसमें उसके पति का मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया था, जो लोगों के मोबाइल फोन हैक कर खातों से पैसे निकालता था। 20 प्रतिशत कमिशन मिलता आरोपी साइबर ठगों द्वारा भेजी गई रकम से क्रेडिट कार्ड का बिल भरवाता था और बदले में उसे 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था। अपना हिस्सा रखने के बाद वह बाकी रकम आगे ट्रांसफर कर देता था। बैंक से ही दबोचा, मोबाइल बरामद पुलिस प्रवक्ता सुमित ने बताया कि मामले की गहन जांच के बाद साइबर थाना पुलिस ने 3 जून को आरोपी गौरव को उसकी बैंक शाखा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *