निहंग की हत्या, फिर सुसाइड की कोशिश: गुरदासपुर में 2 पक्षों में 15 राउंड फायरिंग; साथी को गोली लगी देख लाश पर चढ़ा, 2 गोलियां और मारीं – Gurdaspur News
गुरदासपुर के बटाला में गाड़ी क्रॉस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बहसबाजी के दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं। चश्मदीदों के अनुसार, पहले फॉर्च्यूनर सवार एक युवक ने पिस्तौल निकालकर 2 से 3 फायर किए। इसके बाद दूसरी तरफ मौजूद निहंग ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें फॉर्च्यूनर सवार एक युवक घायल हो गया। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं, जिससे निहंग की मौत हो गई और वहीं जमीन पर गिर गया। निहंग को गोली मारने वाले युवक ने फिर अपनी ही पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की। गोली लगी देखकर उसके साथी ने निहंग की लाश पर चढ़कर 2 और फायर किए। चश्मदीदों के मुताबिक, मौके पर 15 राउंड गोलियां चलीं हैं। मृतक की पहचान निहंग दीपइंदर सिंह के नाम से हुई, जबकि दूसरे पक्ष के घायलों की पहचान जगजीत सिंह और उसके भाई कमलप्रीत सिंह के रूप में हुई है। एसएसपी डॉ. महताब सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच कर रहे हैं। चश्मदीद ने ये बड़ी बातें बताईं… एसएसपी बोले- मामले की जांच कर रहे
बटाला के एसएसपी डॉ. महताब सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों का गाड़ी क्रॉस करने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक दीपइंदर सिंह की मौत हो गई है और दूसरे पक्ष के युवक गोली लगने से घायल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मौके से साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दिन-दिहाड़े भीड़भाड़ वाले सिंबल चौक पर हुई फायरिंग जैसी वारदात के बाद पूरे इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ********** ये खबर भी पढ़ें: जालंधर में अमृतसर के सिविल सर्जन का एक्सीडेंट: ट्रक ने टक्कर मारी, मां से मिलने आए थे; बस का कर रहे थे इंतजार जालंधर के पीएपी चौक पर शुक्रवार सुबह अमृतसर के सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज को ट्रक ने टक्कर मार दी। वे अपनी मां से मिलने के बाद अमृतसर लौटने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। हादसे में उन्हें कई जगह चोटें आई हैं। उन्हें जोशी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link

