मजीठिया गिरफ्तारी से बचने के लिए पहुंचे अमृतसर कोर्ट: अकाली नेता ने FIR को लेकर दायर की याचिका; कल होगी जमानत पर सुनवाई – Amritsar News

मजीठिया गिरफ्तारी से बचने के लिए पहुंचे अमृतसर कोर्ट:  अकाली नेता ने FIR को लेकर दायर की याचिका; कल होगी जमानत पर सुनवाई – Amritsar News




शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने और जमानत के लिए अमृतसर जिला अदालत में याचिका दायर की है। यह याचिका थाना मजीठा में उनके खिलाफ दर्ज एक एफआईआर के संबंध में दायर की गई है। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस को 10 जून तक संबंधित रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया है। मजीठिया की जमानत याचिका पर अमृतसर जिला अदालत में 10 जून को सुनवाई निर्धारित की गई है। यह कानूनी कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है जब इस मामले ने राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर चर्चा तेज कर दी है। सभी की निगाहें 10 जून को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं, जब अदालत मजीठिया की जमानत और गिरफ्तारी पर रोक संबंधी याचिका पर फैसला सुनाएगी। 31 मई को मजीठा थाने में दर्ज की थी नई एफआईआर अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ हाल ही में 31 मई को मजीठा थाने में एक नई एफआईआर दर्ज की गई थी। उन पर आरोप है कि उन्होंने थाने में जबरन घुसकर हिरासत में लिए गए एक आरोपी को छुड़ाया और सरकारी काम में बाधा डाली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *