फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल से हवालाती फरार: जेल कर्मियों को चकमा देकर भागा लूटकांड आरोपी, तलाश में जुटीं पुलिस टीमें – Faridkot News

फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल से हवालाती फरार:  जेल कर्मियों को चकमा देकर भागा लूटकांड आरोपी, तलाश में जुटीं पुलिस टीमें – Faridkot News




फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाए गए केंद्रीय मॉडर्न जेल के एक हवालाती के मंगलवार दोपहर सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार होने का मामला सामने आया है। आरोपी हवालाती फरीदकोट की भान सिंह कालोनी निवासी अरमानदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह को करीब ढाई माह पहले 24 मार्च 2026 को थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने लूटपाट के एक मामले में गिरफ्तार किया था और इन दिनों वह न्यायिक हिरासत के चलते फरीदकोट जेल में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार अरमानदीप के बीमार होने की वजह से उसे पहले जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उसे बेहतर इलाज के किए 6 जून 2026 को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी निगरानी में जेल स्टाफ के सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। मंगलवार दोपहर आरोपी हवालाती अरमानदीप सिंह ने अस्पताल में जेल कर्मियों को चकमा दिया और वह मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन की टीम हरकत में आई तथा फरार हवालाती की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं-डीएसपी इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि हवालाती के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन की शिकायत पर केस दर्ज किया जा रहा है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस द्वारा उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *