विभाजन की त्रासदी, परिवार के कत्लेआम पर ​लिखी किताब का किया विमोचन – Jalandhar News

विभाजन की त्रासदी, परिवार के कत्लेआम पर ​लिखी किताब का किया विमोचन – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर मोहयाल सभा ने भाई मतिदास मोहयाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में सतीश कुमार छिब्बर की पुस्तक स्वीट, बिटर, सोर का विमोचन किया। सचिव अशोक दत्ता ने बताया कि अंग्रेजी और हिंदी में लिखी गई यह पुस्तक अमेजॉन पर उपलब्ध है और इसे वैश्विक स्तर पर सराहना मिल रही है। पुस्तक में छिब्बर ने सात वर्ष की आयु में विभाजन की त्रासदी, मीरपुर में परिवार के अधिकांश सदस्यों के कत्लेआम और उसके बाद के संघर्षों का उल्लेख भावपूर्ण शब्दों में किया है। सभा के प्रधान नंद लाल वैद ने कहा कि लेखक ने कैलिफोर्निया स्थित सैन होजे में बेटे सचिन छिब्बर के पास रहते हुए, कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर के इलाज के दौरान यह पुस्तक लिखी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीके बाली ने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी बताया। यहां महासचिव एसके दत्ता, उपाध्यक्ष विजय छिब्बर, संगठन सचिव संदीप छिब्बर, प्रदुमन वैद, रविनंदन चौधरी, सतीश मेहता, उकेश बक्शी, अजय दत्ता, नरेश कुमार मेहता, हरि मोहन बाली, चंद्रमोहन बक्शी, संगीता मोहन और परवीन दत्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *