नशा-विरोधी जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय – Jalandhar News

नशा-विरोधी जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय – Jalandhar News



जालंधर| बहुउद्देशीय स्वयंसेवी संस्था दिशादीप की बैठक में जुलाई माह को नशा-विरोधी जागरूकता अभियान के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक व चीफ़ दिशादीप लायन एस एम सिंह ने की। इस अवसर पर कार्यकारिणी के वरिष्ठ ओहदेदार कैप्टन जसविंदर सिंह, सरबजीत कौर, रमेश लखनपाल, एस पी सिंह और तरसेम जालंधरी भी मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 26 जून कोशुरू किए गए अभियान को पूरे जुलाई में विभिन्न गतिविधियों के जरिए आगे बढ़ाया जाएगा। संस्था पुलिस कमिशनरेट जालंधर, वरिष्ठ पुलिस कप्तान जालंधर, सिविल सर्जन तथा नशा मुक्ति केन्द्र जालंधर के सहयोग व मार्गदर्शन से जिले के स्कूलों और कॉलेजों में सेमिनार कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *