राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक भिड़े, 7 की मौत: एक्सीडेंट के बाद आग लगी; 5 पैसेंजर्स जिंदा ही जले, 22 लोग घायल – Dausa News
राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। एक्सीडेंट में अब तक 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 22 लोग घायल हैं। दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि एक्सीडेंट कोलवा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 3 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार 5 लोगों की मौत आग में झुलसने और 2 की सिर में चोट लगने के कारण हुई है। घायलों को दौसा जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। खबर अपडेट की जा रही है….
Source link

