मोगा में 504 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार: 35 हजार ड्रग मनी और ग्लॉक पिस्तौल बरामद, खन्ना कनेक्शन आया सामने – Moga News

मोगा में 504 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:  35 हजार ड्रग मनी और ग्लॉक पिस्तौल बरामद, खन्ना कनेक्शन आया सामने – Moga News




मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक कथित नशा तस्कर को 504 ग्राम हेरोइन, 35 हजार रुपये ड्रग मनी और एक अवैध 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी धर्मकोट के दिशा-निर्देशों पर थाना मेहणा के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह की अगुवाई में एएसआई नाहर सिंह और उनकी पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि मनजिंदर सिंह उर्फ कालू (निवासी गांव रौली, जिला मोगा) हेरोइन बेचने का आदी है। वह गांव तलवंडी भंगेरियां जाने वाले रास्ते पर स्थित आर.टी. भट्ठे के पास ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी मनजिंदर सिंह को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 504 ग्राम हेरोइन और 35 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। इस संबंध में थाना मेहणा में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। पूछताछ के दौरान मनजिंदर सिंह ने खुलासा किया कि बरामद हेरोइन उसे लवप्रीत सिंह उर्फ लव (निवासी धमोट, तहसील पायल, जिला खन्ना) के कहने पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उपलब्ध करवाई थी।इस खुलासे के बाद पुलिस ने लवप्रीत सिंह को भी मामले में नामजद करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 जोड़ दी है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मनजिंदर सिंह के पास से एक अवैध ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और मैगजीन भी बरामद की। इसके चलते मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25 का भी इजाफा किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मनजिंदर सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *