अबोहर में हमले के विरोध में व्यापारी का चक्का जाम: बारिश में 2 घंटे सड़क पर बैठे समर्थक, कार्रवाई के आश्वासन पर उठे – Abohar News

अबोहर में हमले के विरोध में व्यापारी का चक्का जाम:  बारिश में 2 घंटे सड़क पर बैठे समर्थक, कार्रवाई के आश्वासन पर उठे – Abohar News




अबोहर में नगर निगम चुनाव के दिन हुए हमले के मामले में कार्रवाई में देरी से नाराज ट्रांसपोर्टर और फ्रूट व्यापारी राकेश कुमार उर्फ बंटू सेतिया ने शुक्रवार को मलोट चौक पर धरना दिया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ चक्का जाम कर दिया। व्यापारी और उनके समर्थक भारी बारिश के बीच करीब दो घंटे तक धरने पर बैठे रहे। पुलिस अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त किया गया। जानकारी के अनुसार, नगर निगम चुनाव के दिन पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने बंटू सेतिया पर कथित रूप से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित बोला- आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई बंटू सेतिया का आरोप है कि घटना को चार दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी कारण उन्हें विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा। धरने के दौरान बंटू सेतिया ने यह भी आरोप लगाया कि चुनावी माहौल का फायदा उठाकर विरोधी पक्ष के लोगों ने अपने दर्जनभर साथियों के साथ उन पर तेजधार हथियारों से हमला किया था। उन्होंने बताया कि घटना के समय पूरा पुलिस प्रशासन चुनावी ड्यूटी में व्यस्त था, इसलिए उन्होंने शुरुआती दो दिनों तक कोई विरोध नहीं किया। हालांकि, बाद में भी कार्रवाई आगे न बढ़ने पर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *