पत्नी ने पीटा, बेटी ने आंखों में डाली में मिर्च: जगराओं में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, सामान कमरे से फेंका, महिला और नाबालिग पर केस दर्ज – Jagraon News

पत्नी ने पीटा, बेटी ने आंखों में डाली में मिर्च:  जगराओं में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, सामान कमरे से फेंका, महिला और नाबालिग पर केस दर्ज – Jagraon News




लुधियाना जिले के जगराओं के सिधवां बेट कस्बे के गांव भूदड़ी में एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पत्नी और अपनी नाबालिग बेटी के साथ व्यक्ति पर हमला कर दिया। पत्नी ने पति को मधानी से पीटा, जबकि बेटी ने उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी। पीड़ित गांव भूदड़ी निवासी पति का नाम कुलदीप सिंह है। इस मामले में थाना सिधवां बेट पुलिस ने पत्नी भूदड़ी निवासी अमनदीप कौर उसकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना करीब सवा महीने पहले की बताई जा रही है, लेकिन अब मामला दर्ज होने के बाद चर्चा में आई है। पति का सामान कमरे से निकाल रसोई में रखा थाना सिधवां बेट के एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि पीड़ित कुलदीप सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि 27 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे वह काम से घर लौटे। उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी अमनदीप कौर ने उनका सामान कमरे से निकालकर रसोई में रख दिया था। जब कुलदीप सिंह ने इसका कारण पूछा, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। पति को आई अंदरूनी चोट यह बहस जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आकर पत्नी अमनदीप कौर ने घर में रखी मधानी उठाकर कुलदीप सिंह पर हमला कर दिया। उन्होंने पति के शरीर पर कई बार वार किए, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं। इसी दौरान, कुलदीप सिंह के अनुसार, उनकी नाबालिग बेटी ने भी उनकी आंखों में मिर्ची डाल दी और मां के साथ मिलकर उनकी पिटाई की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *