हिमाचल में सहोता ड्रग नेटवर्क के 3 सप्लायर अरेस्ट: पुलिस का ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ के तहत एक्शन; नशे की कमाई से बनाई प्रॉपर्टी – Dharamshala News

हिमाचल में सहोता ड्रग नेटवर्क के 3 सप्लायर अरेस्ट:  पुलिस का ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ के तहत एक्शन; नशे की कमाई से बनाई प्रॉपर्टी – Dharamshala News




नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नया सवेरा’ के तहत कांगड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संगठित अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क के मुख्य सरगना अभिषेक सहोता के सिंडिकेट को ध्वस्त करते हुए 3 और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में नेटवर्क को फंड मैनेज करने वाले फाइनांसर और मुख्य हेरोइन सप्लायर शामिल हैं। यह पूरी कार्रवाई तकनीकी साक्ष्यों, वित्तीय लेन-देन के विश्लेषण और पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपियों से पूछताछ के आधार पर की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) कांगड़ा अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सहोता ड्रग नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया था। 5 जून को पंजाब-चंडीगढ़ में पुलिस ने की थी रेड 3 मुख्य आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की 3 अलग-अलग सीआईए टीमों का गठन किया गया और उन्हें पंजाब के विभिन्न हिस्सों में रवाना किया गया। बीते शुक्रवार यानी 5 जून को तीनों टीमों ने एक साथ, एक ही समय पर पंजाब और चंडीगढ़ के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पहले आरोपी की पहचान गौरव सहोता निवासी डबूर्जी रोड, गुघ, कपूरथला के रूप में हुई है, जिसे कपूरथला से ही गिरफ्तार किया गया। गौरव के खिलाफ थाना बैजनाथ में पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी हनी कुमार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड दूसरे आरोपी हनी पुत्र सोमनाथ (निवासी मंडहाली, एसबीएस नगर) को जालंधर से दबोचा गया। वहीं, तीसरे आरोपी हनी कुमार पुत्र ऋषि कुमार (निवासी चाविंडा देवी, मजीठा, अमृतसर) को चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी हनी कुमार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस जांच में सहोता नेटवर्क के वित्तीय साम्राज्य को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिससे ड्रग्स की काली कमाई का बड़ा वित्तीय खेल उजागर हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *