जालंधर में फर्जी अफसर बनकर ठगी करने वाली महिला अरेस्ट: डॉक्टर, पुलिस भर्ती का झांसा देकर लाखों की ठगी; 20 फेक अपॉइंटमेंट लेटर मिले – Jalandhar News

जालंधर में फर्जी अफसर बनकर ठगी करने वाली महिला अरेस्ट:  डॉक्टर, पुलिस भर्ती का झांसा देकर लाखों की ठगी; 20 फेक अपॉइंटमेंट लेटर मिले – Jalandhar News




जालंधर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद को बड़ी प्रशासनिक अधिकारी बताकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करती थी। आरोपी महिला पूजा ठाकुर जालंधर हाइट्स-3 में रहती थी और डॉक्टर, पुलिस इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और एएसआई जैसी सरकारी नौकरियां दिलाने का झांसा देती थी। थाना सदर के एसएचओ संजीव सूरी ने बताया कि उन्हें एजीआई के डॉक्टर मनमहक से शिकायत मिली थी। डॉक्टर मनमहक ने बताया कि पूजा ने उन्हें गृह मंत्रालय में अपनी जान-पहचान होने का झांसा दिया और उनके करीबियों को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया। शिकायत की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पूजा को गिरफ्तार कर लिया। उसे 3 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि पूजा ठाकुर खुद को आईएएस अधिकारी की खास जानकार बताती थी। वह एएसआई की भर्ती के लिए 3 लाख रुपये, कॉन्स्टेबल के लिए डेढ़ लाख, डॉक्टर के लिए डेढ़ लाख और नर्स के लिए एक लाख रुपये लेती थी। पुलिस ने उसके पास से 20 अलग-अलग फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल और लैपटॉप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पूजा के पास पहले से लेटर पैड जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि पूजा के पास पहले से लेटर पैड मौजूद थे। वह लोगों को फर्जी प्रिंटेड अपॉइंटमेंट लेटर देकर उनसे पैसे ठगती थी। पुलिस का मानना है कि यह एक बड़ा अंतरराज्यीय रैकेट है, जिसका मुख्य सरगना दिल्ली से इस पूरे नेटवर्क को चला रहा है। आरोपी महिला का मेडिकल करवाकर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *