जालंधर के सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर हमला: पुरानी रंजिश के चलते तेजधार हथियार और पिस्तौल के बट से वार,पुलिस जांच शुरु – Jalandhar News
जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में पुरानी रंजिश के चलते एक पिता और पुत्र पर हमला किया गया। बदमाशों ने तेजधार हथियारों और पिस्तौल के बट से वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और थाना आठ की पुलिस को सूचना दी गई है। घायल सोनू ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सिल्वर प्लाजा मार्केट में खाना खाने आए थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनके बेटे निखिल का नाम लेकर उसे अकेले में बात करने के लिए बुलाया। जैसे ही निखिल उनसे बात करने गया, आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों और पिस्तौल के बट से हमला कर दिया।
तेजधार हथियार से किए वार बेटे को बचाने के लिए सोनू आगे बढ़े, तो बदमाशों ने उनके हाथ पर भी तेजधार हथियार से वार कर दिया। हमले के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार ने हमले का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
थाना आठ की पुलिस शिकायत सोनू ने इस संबंध में थाना आठ की पुलिस को शिकायत दी है। थाना आठ के जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर हमले की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस CCTV खंगाल रही एएसआई गुरमेल सिंह ने आगे बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link

