पंचकूला में पार्षद के देवर को गोली मारी: पुलिस ने किया पंजाब के शूटरों का एनकाउंटर, रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के सदस्य – Panchkula News

पंचकूला में पार्षद के देवर को गोली मारी:  पुलिस ने किया पंजाब के शूटरों का एनकाउंटर, रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के सदस्य – Panchkula News




हरियाणा के पंचकूला में पंजाब से आए शूटरों ने नगर निगम वार्ड एक की पार्षद के देवर रतन लुबाना पर आधी रात को फायरिंग कर दी। घटना सेक्टर 5 एरिया में हुई है। पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा करते हुए एनकाउंटर किया है।
पंचकूला शहर निवासी रतन लुबाना बुधवार रात को करीब 12 बजे सेक्टर-5 एरिया स्थित स्विस लांज से निकल रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर आए 2 बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में रतन लुबाना को एक गोली लगी। करीब 8 राउंड फायरिंग बदमाशों ने यहां पर की। पिस्टल लोड करते समय 2 कारतूस बदमाशों के मौके पर गिर गए। गोली मारने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर यमुनानगर हाईवे की तरफ भा गए।
फायरिंग की घटना के समय डिटेक्टिव स्टाफ का एक जवान मौके पर मौजूद था। जिसने शूटरों का पीछा करना शुरू किया और घटना की वीटी करवाई। सूचना पाकर डिटेक्टिव टीम, क्राइम ब्रांच-26 और ANC टीम हरकत में आई और मट्‌टावाला फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी कर दी। शूटरों ने पीछा कर रहे पुलिस जवान की गाड़ी पर बेला बिस्टा चौक व नाडा साहिब एरिया में भी फायरिंग की। हालांकि वो फायरिंग में सकुशल बच गया। अब जानिए एनकाउंटर व कौन हैं शूटर… 2 घंटे में कर लिए बदमाश काबू : DCP
पंचकूला डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह के अनुसार पंजाब से आए 2 बदमाशों ने सेक्टर-5 में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। जिन्हें क्राइम यूनिट की टीमों ने पीछा करते हुए एनकाउंटर में पकड़ लिया है। दोनों के घुटनों पर गोलियां लगी हैं। वहीं फायरिंग में शहर के एक व्यक्ति भी घायल हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *