सीआरपीएफ की 245वीं बटालियन ने निकाली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली – Jalandhar News

सीआरपीएफ की 245वीं बटालियन ने निकाली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली – Jalandhar News




भास्कर न्यूज़ | जालंधर फिट इंडिया मूवमेंट के तहत ‘संडे ऑन साइकिल’ के 75वें संस्करण के अवसर पर 245वीं बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 7 जून 2026 को सुबह 7:30 बजे साइकिल रैली आयोजित की। रैली का नेतृत्व कमांडेंट बृज लाल ने किया। रैली की शुरुआत 245वीं बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय परिसर, लिदड़ा, जालंधर से हुई। यह जालंधर-अमृतसर हाईवे की सर्विस रोड से होते हुए करतारपुर तक गई और फिर वापस बटालियन मुख्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान शारीरिक फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रैली का उद्देश्य नियमित व्यायाम और साइकिलिंग के प्रति लोगों को प्रेरित करना तथा ‘फिट इंडिया फर्स्ट’ अभियान को व्यापक स्तर तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *