लुधियाना में जिम ट्रेनर से दोस्ती कर फंसी युवती: बोली- शादी का झांसा दिया, बहन की सेवा करवाई, गर्भवती होने के बाद छोड़ दिया – Ludhiana News

लुधियाना में जिम ट्रेनर से दोस्ती कर फंसी युवती:  बोली- शादी का झांसा दिया, बहन की सेवा करवाई, गर्भवती होने के बाद छोड़ दिया – Ludhiana News




लुधियाना में जिम में हुई दोस्ती एक युवती के लिए मुसीबत बन गई। 32 वर्षीय युवती ने जिम ट्रेनर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने भरोसा जीतकर उसके साथ संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने न सिर्फ शादी करने से इनकार कर दिया, बल्कि उससे पैसों की मांग भी करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर थाना डाबा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। अब सिलसिलेवार पूरा मामला पढ़िए… पहले से तलाकशुदा है पीड़िता
पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता पहले से तलाकशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। मामले की शिकायत 12 मई 2026 को को दी गई थी। शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर थाना डाबा पुलिस ने आरोपी गौरव कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *