संगरूर-पटियाला हाईवे पर हादसे में युवक की मौत: अनियंत्रित होकर ब्रेजा कार दूसरी लेन में पहुंची, सामने से ट्रक ने मारी टक्कर – Sangrur News

संगरूर-पटियाला हाईवे पर हादसे में युवक की मौत:  अनियंत्रित होकर ब्रेजा कार दूसरी लेन में पहुंची, सामने से ट्रक ने मारी टक्कर – Sangrur News




संगरूर-पटियाला नेशनल हाईवे (NH-07) पर स्थित पीजीआई (PGI) घाबदां के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक ब्रेज़ा कार और ट्रक के बीच हुई इस भीषण भिड़ंत में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पटियाला नंबर की ब्रेज़ा कार (PB11CS0089) संगरूर से पटियाला की तरफ जा रही थी। अचानक कार अनियंत्रित हो गई और नेशनल हाईवे के बीच बने डिवाइडर को पार करती हुई दूसरी तरफ (रॉन्ग साइड) चली गई। तबी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (HR69B3132) से कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। नाभा रोड के रहने वाले थे मृतक, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिनकी पहचान जगदीश कुमार (34) पुत्र मेहर चंद, निवासी अबलोवाल, नाभा रोड (पटियाला) के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल संगरूर पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सामान परिजनों को सौंपा दुर्घटना के बाद जब पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार की तलाशी ली, तो गाड़ी के भीतर से एक आईफोन 17 और 10,040 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद यह सारा सामान मृतक के शोक संतप्त परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। ट्रक चालक फरार, तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस डीएसपी दलबीर सिंह हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके और फरार आरोपी ट्रक चालक को जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *