आउटसोर्स कर्मियों ने बिजली बोर्ड के खिलाफ दिया धरना, नारेबाजी – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर पावरकॉम एवं ट्रांसको तालमेल कमेटी के आह्वान पर आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा स्थानीय पीएसपीसीएल बशीरपुरा सूर्य एनक्लेव स्टोर में रोष-धरना दिया गया। धरने में शामिल कर्मचारियों ने बिजली बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। धरने के दौरान नेताओं ने बताया कि बिजली बोर्ड प्रबंधन द्वारा पिछले दिनों संगठन के साथ हुई सहमति के बावजूद अभी तक संबंधित नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। आउटसोर्स कर्मचारियों को पक्का करने की मांग भी लंबे अरसे से लटकी हुई है ।इसके विरोध में पीएसपीसीएल एवं पीएसटीसीएल अनुबंधित वर्कर्स यूनियन पंजाब के बैनर तले पीएसपीसीएल आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगें रखी गईं। नेताओं ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने पंजाब के बिजली मंत्री का भी ध्यान आकर्षित किया था, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें स्वीकार नहीं की जातीं और नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर सुरेश शर्मा, गोपाल सिंह, हरपाल सिंह, दिलबाग सिंह, दलीप कुमार तथा जगदीप सिंह उपस्थित थे।
Source link

