चंडीगढ़ के बुड़ैल सिलेंडर ब्लास्ट में दूसरी मौत: GMCH-32 में इलाज के दौरान मरा, तीन LPG सिलेंडरों में विस्फोट से 6 लोग हुए थे घायल – Chandigarh News
बुड़ैल गांव में लगी आग को बुझाते लोग (फाइल फोटो)
चंडीगढ़ के बुड़ैल सिलेंडर ब्लास्ट में दूसरी मौत
.
GMCH-32 में इलाज के दौरान मरा, तीन LPG सिलेंडरों में विस्फोट से 6 लोग हुए थे घायल
चंडीगढ़ के बुड़ैल गांव में हुए सिलेंडर ब्लास्ट मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। GMCH-32 में उपचार के दौरान एक और घायल की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के लखीसराय निवासी मुकेश के रूप में हुई है, जो हादसे में 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गया था।
इससे पहले गंभीर रूप से झुलसे मुन्ना की भी इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं एक अन्य घायल गोपी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
25 मई की शाम की घटना
25 मई की शाम करीब 6 बजे सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल गांव में किला साहिब गुरुद्वारे के पास एक विभागीय स्टोर में रखे तीन LPG सिलेंडरों में जोरदार विस्फोट हो गया था। धमाका इतना शक्तिशाली था कि स्टोर और पीछे बने कमरे के बीच की दीवार गिर गई और आग भड़क उठी।
छह लोग हुए थे घायल
हादसे के समय सभी मजदूर काम से लौटकर कमरे में आराम कर रहे थे। गोपी और मुकेश कमरे के दरवाजे के पास खड़े थे, तभी अचानक सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। आग और मलबे की चपेट में आने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

