मोहाली में खोखे से अवैध शराब की खेप पकड़ी: पुलिस-आबकारी विभाग का ज्वाइंट ऑपरेशन; 3 पेटियां छोड़कर तस्कर फरार – Mohali News

मोहाली में खोखे से अवैध शराब की खेप पकड़ी:  पुलिस-आबकारी विभाग का ज्वाइंट ऑपरेशन; 3 पेटियां छोड़कर तस्कर फरार – Mohali News




डेराबस्सी में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। महिमदपुर रोड स्थित एक खोखे से चंडीगढ़ मार्का शराब की 3 पेटियां बरामद की गईं। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, रेलवे फाटक के निकट गश्त कर रही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। बताया गया था कि महिमदपुर रोड पर एक खोखे में चंडीगढ़ से शराब लाकर पंजाब में अवैध रूप से बेची जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद व्यक्ति भाग निकला। तलाशी के दौरान खोखे से ट्रिपल नाइन पावर स्टार फाइन व्हिस्की की 2 पेटियां और एम्पायर नंबर-1 मोटा संतरा शराब की एक पेटी बरामद हुई। लंबे समय से चल रहा था अवैध शराब की बिक्री प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब चंडीगढ़ में बिक्री के लिए थी, जिसे पंजाब में अवैध रूप से खपाया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। आशंका है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री का धंधा चल रहा था। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है और उसकी पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *