लुधियाना में फाइनेंसर के घ घुसकर फायरिंग: CCTV आई सामने महिला को लगीं 6 गोलियां;परिवार के 4 सदस्य हुए घायल, पति की हालत नाजुक – Ludhiana News
लुधियाना के गियासपुरा इलाके की प्रीतम कॉलोनी में महज 20 हजार रुपए के लेन-देन के विवाद में देर रात घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस जानलेवा हमले में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला सरबजीत कौर ने आपबीती सुनाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। महज 20 हजार रुपए के लिए कर दी फायरिंग अस्पताल के बेड पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहीं सरबजीत कौर (43 वर्ष) ने बताया कि उनका परिवार ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। करीब 7-8 महीने पहले उन्होंने अपने बेटे के एक सागर नाम के युवक को 20 हजार रुपए ब्याज पर दिए थे। काफी समय से सागर पैसे नहीं लौटा रहा था और न ही ब्याज दे रहा था। कल रात करीब 12 बजे बेटे ने सागर को फोन कर पैसों की मांग की, जिस पर सागर उनके घर के बाहर आ गया। घर के बाहर ही दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। सागर गाली-गलौज करने लगा और धमकी दी कि तू आजा, बताता हूँ।इसी बीच सागर ने अपने एक अन्य साथी मनी को वहां बुला लिया। आते ही बरसाने लगे गोलियां सरबजीत कौर के मुताबिक मनी के आते ही विवाद और बढ़ गया। बिना कोई बातचीत किए मनी और सागर ने अचानक हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। यह हमला इतना अचानक था कि परिवार को संभलने का मौका ही नहीं मिला। दोनों ने काफी करीब से गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। परिवार के 4 सदस्य हुए घायल, पति की हालत गंभीर इस अंधाधुंध फायरिंग में परिवार के चार लोग घायल हुए हैं सरबजीत कौर: इन्हें दोनों पैरों में कुल 6 गोलियां लगी हैं। पति (उम्र 44 वर्ष) इनकी हालत बेहद नाजुक (Critical) बनी हुई है। पेट के निचले हिस्से में गोली लगने से उनकी आंतें और ब्लैडर बुरी तरह डैमेज हो गए हैं। उनका ऑपरेशन किया गया है और फिलहाल वे मेडिकल उपकरणों (डब्बी) के सहारे हैं। डॉक्टर अभी उनकी स्थिति पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं।देवर इन्हें एक गोली जांघ (पैर) में लगी है और सिर में भी चोट आई है।बेटा एक गोली बेटे के पैर को छूते हुए निकल गई। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात घायल अवस्था में बेटा खुद गाड़ी चलाकर पूरे परिवार को अस्पताल लेकर पहुंचा। सरबजीत कौर ने बताया कि रात के समय गली में कोई नहीं था लेकिन पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी वारदात और आरोपियों की गुंडागर्दी रिकॉर्ड हो गई है। इंसाफ की गुहार: मैं एक माँ हूँ, मेरा सब कुछ बर्बाद हो गया घटना के बाद गियासपुरा चौकी की पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ितों के बयान दर्ज किए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
रोते हुए सरबजीत कौर ने कहा मैं एक माँ हूँ। मेरी टांगों में 6 गोलियां लगी हैं, मैं बर्दाश्त कर लूंगी, लेकिन मेरे पति जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं और मेरा इकलौता बेटा भी वहीं खड़ा था। अगर उसे कुछ हो जाता तो मेरा क्या होता सरेआम इस तरह की गुंडागर्दी हो रही है। हमारी प्रशासन से यही मांग है कि आरोपियों के खिलाफ तुरंत सख्त से सख्त कार्रवाई हो और हमें इंसाफ मिले। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज कर लिए गए हैं और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link

