भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मशाल सौंपी गई: नीरज, पीटी ऊषा को ध्वज मिला; क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन, मानुषी छिल्लर की परफॉर्मेंस

  • Hindi News
  • Sports
  • Commonwealth Games Glasgow Closing Ceremony | Shankar Mahadevan Perform

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

ग्लासगो में 11 दिन तक चले कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन हो गया है। रविवार रात को ओवो हाइड्रो एरिना में ऑस्ट्रेलियन सिंगर डेल्टा गूडरेम की परफॉर्मेंस से क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत हुई।

उसके बाद कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के प्रेसिडेंट डॉ. डोनाल्ड रुका ने 2030 गेम्स के मेजबान भारत को मशाल सौंपी। यहां नीरज चोपड़ा, इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की प्रेसिडेंट पीटी ऊषा और गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी मौजूद रहे।

आखिर में शंकर महादेवन, मानुषी छिल्लर, सितार वादक ऋषभ रिखीराम और भूमि त्रिवेदी जैस भारतीय कलाकारों ने इंडियन ट्रेडिशन में गेम्स का स्वागत किया।

शंकर महादेवन ने लहरा दो…गाया

ऋषभ रिखीराम सितार और रॉस एंसली ने बैगपाइपर पर जुगलबंदी पेश की। रिखीराम ने शिव तांडव स्त्रोत गाया। 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने वंदे मातरम् पर डांस किया।

शंकर महादेवन ने ऐ वतन और भाग मिल्खा मिल्खा गाया। उन्होंने अपने बेटों सिद्धार्थ, शिवम और भूमि त्रिवेदी के साथ परचम लहरा दो…गाने पर परफॉर्मेंस दी।

मानुषी छिल्लर ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् में परफॉर्म किया।

मानुषी छिल्लर ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् में परफॉर्म किया।

शिव तांडव स्तोत्र में प्रस्तुति देते सितार वादक ऋषभ रिखीराम।

शिव तांडव स्तोत्र में प्रस्तुति देते सितार वादक ऋषभ रिखीराम।

अपने बेटों के साथ प्रस्तुति देते शंकर महादेवन।

अपने बेटों के साथ प्रस्तुति देते शंकर महादेवन।

भारत को मशाल सौंपी गई

नीरज चोपड़ा को कॉमनवेल्थ फ्लैग सौंपते कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के प्रेसिडेंट डॉ. डोनाल्ड रुका।

नीरज चोपड़ा को कॉमनवेल्थ फ्लैग सौंपते कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के प्रेसिडेंट डॉ. डोनाल्ड रुका।

नीरज चोपड़ा ने IOA प्रेसिडेंट पीटी ऊषा को फ्लैग दिया।

नीरज चोपड़ा ने IOA प्रेसिडेंट पीटी ऊषा को फ्लैग दिया।

तिरंगे के साथ भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया।

तिरंगे के साथ भारतीय मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया।

स्कॉटिश कल्चर से कॉमनवेल्थ की विदाई

सेरेमनी की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन सिंगर डेल्टा गूडरेम, मशहूर बैंड एलीफेंट सेशंस और शेरीन कटकेल्विन की प्रस्तुति में स्कॉटलैंड के कल्चर की झलक दिखी।

ऑस्ट्रेलियन सिंगर डेल्टा गूडरेम की परफॉर्मेंस से सेरेमनी की शुरुआत हुई।

ऑस्ट्रेलियन सिंगर डेल्टा गूडरेम की परफॉर्मेंस से सेरेमनी की शुरुआत हुई।

ऑस्ट्रेलियन सिंगर डेल्टा गूडरेम के साथ कैमी बार्न्स ने भी गाना गया।

ऑस्ट्रेलियन सिंगर डेल्टा गूडरेम के साथ कैमी बार्न्स ने भी गाना गया।

गूडरेम की परफॉर्मेंस के दौरान 74 देशों के एथलीट्स अपने-अपने देश का झंड़ा लेकर आए।

गूडरेम की परफॉर्मेंस के दौरान 74 देशों के एथलीट्स अपने-अपने देश का झंड़ा लेकर आए।

सेरेमनी में अमेरिकी रैपर डेव ईस्ट ने भी परफॉर्म किया।

सेरेमनी में अमेरिकी रैपर डेव ईस्ट ने भी परफॉर्म किया।

क्लोजिंग सेरेमनी हाईलाइट्स

  • ऑस्ट्रेलियन सिंगर डेल्टा गूडरेम परफॉर्म किया। वहीं, नाइजिरियन आर्टिस्ट ने स्कॉटिश कल्चर की झलक दिखाई।
  • मशहूर बैंड एलीफेंट सेशंस ने म्यूजिक, फंक, रॉक और इलेक्ट्रॉनिक डांस के जरिए मिक्स्ड परफॉर्मेंस में स्कॉटलैंड की डायवर्सिटी दिखाई।
  • पैरा एथलीट मेलानी वुड्स को डेविड डिक्सन अवार्ड दिया गया। उन्हें यह अवॉर्ड गेम्स के आसाधारण प्रदर्शन और खेल भावना के लिए दिया गया।
  • वुड्स ने महिलाओं T54 1500 मीटर रेस जीत ली थी, लेकिन रनर्स के क्रैश होने के कारण उन्होंने रेस फिर से कराने की मांग की और दोबारा रिकॉर्ड टाइम के साथ गोल्ड जीता।
पैरा एथलीट मेलानी वुड्स को डेविड डिक्सन अवार्ड दिया गया।

पैरा एथलीट मेलानी वुड्स को डेविड डिक्सन अवार्ड दिया गया।

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने कॉमनवेल्थ गेम्स की क्लोजिंग स्वीच दी।

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने कॉमनवेल्थ गेम्स की क्लोजिंग स्वीच दी।

2030 में गेम्स के 100 साल पूरे होंगे

2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स अपने 100 साल पूरे करेगा। पहला एडिशन 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर में हुआ था। भारत दूसरी बार गेम्स की मेजबानी करेगा।

इससे पहले भारत ने 2010 में गेम्स की मेजबानी की थी। तब सारे इवेंट दिल्ली में हुए थे। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 5 बार गेम्स की मेजबानी की है। कनाडा और स्कॉटलैंड में 4 बार टूर्नामेंट खेला गया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *