कॉमनवेल्थ गेम्स का आखिरी दिन: जूडो में यश-अवतार हारें, साइक्लिंग में भी भारत को झटका; ट्रैक साइक्लिंग में रोनाल्डो भी बाहर, लिशा से उम्मीद
- Hindi News
- Sports
- Commonwealth Games 2026 | India Judo Track Cycling Medal Hope & Schedule
ग्लासगो4 दिन पहले
- कॉपी लिंक
16 साल की लिशा दास पैरा ट्रैक साइक्लिंग में उतरेंगी।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन भारत को जूडो में झटका लगा। यश-अवतार सिंह हारकर मेडल की रेस से बाहर हो गए। साइक्लिंग में भी भारत को निराशा मिली।
ट्रैक साइक्लिंग में पुरुषों की 1000 मीटर इवेंट में रोनाल्डो सिंह लैतोनजाम भी बाहर हो गए। वे 20वें स्थान पर रहे। इसी इवेंट में लिशा दास से मेडल की उम्मीद है।
भारत अब तक 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत 39 मेडल जीतकर मेडल टैली में चौथे स्थान पर है।

जूडो में यश-अवतार हारें
जूडो के पुरुषों के +100 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी यश घंघास को वेल्स के जोशुआ व्हाइटहाउस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले के दौरान व्हाइटहाउस ने बीच में ही निर्णायक युको हासिल कर बढ़त बनाई। इसके बाद उन्होंने पूरे मुकाबले में बढ़त बरकरार रखते हुए यश को वापसी का मौका नहीं दिया और अगले दौर में जगह बना ली।
यश घंघास के बाहर होने से पहले भारत के अवतार सिंह भी प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं। अब जूडो में भारत की पदक उम्मीदें केवल ईशरूप नारंग पर टिकी हैं, जिन्होंने महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर पदक की दौड़ बरकरार रखी है।
साइक्लिंग में भी भारत को झटका साइक्लिंग की पुरुषों की 40 किमी पॉइंट्स रेस में भारत का अभियान निराशाजनक रहा। भारतीय साइकिलिस्ट दिनेश कुमार हीट-2 में 4 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। इससे पहले भारत के हर्षवीर सिंह सेखों भी रेस पूरी नहीं कर सके।

लिशा दास मेडल रेस में
पैरा साइक्लिंग में लिशा दास महिला C4-C5 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में हिस्सा लेंगी। यह सीधा मेडल इवेंट है।


