ग्रीस में हादसा, जालंधर के युवक की मौत: परिवार संग घूमने गया था तिलक राज लल्ली; 17 जून को अंतिम संस्कार – Nakodar News

ग्रीस में हादसा, जालंधर के युवक की मौत:  परिवार संग घूमने गया था तिलक राज लल्ली; 17 जून को अंतिम संस्कार – Nakodar News




जालंधर जिले के गांव बाठ कलां निवासी और इंग्लैंड के स्थायी नागरिक नरंजन दास के बेटे तिलक राज लल्ली की ग्रीस में एक दुर्घटना में मौत हो गई। वे अपने परिवार के साथ ग्रीस यात्रा पर गए थे। इस हादसे में उनके साथ मौजूद एक बच्चा भी घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 मई, 2026 को हुई जब तिलक राज लल्ली पहाड़ी इलाके में घूम रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर गए, जिससे उनकी जान चली गई।कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतक का शव ग्रीस से इंग्लैंड लाया गया है। 17 को होगा अंतिम संस्कार तिलक राज लल्ली का अंतिम संस्कार 17 जून, 2026 (बुधवार) को इंग्लैंड में किया जाएगा। तिलक राज लल्ली अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों सहित एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार, रिश्तेदारों और पैतृक गांव बाठ कलां में शोक की लहर है। मृतक के चाचा वेद प्रकाश और राम रतन ने सभी रिश्तेदारों, दोस्तों और गांव वालों से अपील की है कि वे 17 जून, 2026 को दोपहर 12 बजे गांव बाठ कलां पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के साथ दुख साझा करें और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *