पक्षियों के लिए बच्चों ने रखा दाना पानी – Jalandhar News

पक्षियों के लिए बच्चों ने रखा दाना पानी – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी और भोजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबड़ा के विद्यार्थियों ने अपने घरों में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की। विद्यालय की इस गतिविधि के तहत विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के बर्तन रखे और उनमें स्वच्छ पानी व दाना भरा। साथ ही, उन्होंने पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका को लेकर जागरूकता संदेश भी दिए। ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों की पहल की सराहना की। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में दया, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। उनके अनुसार गर्मियों में पक्षियों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *