ब्रिटेन के स्मेथविक में सिख बुजुर्ग पर क्रूरता से जानलेवा-हमला: सड़क-किनारे कूड़े पर लहूलुहान और जली-हालत में मिले; 17 वर्षीय दो युवक गिरफ्तार – Amritsar News

ब्रिटेन के स्मेथविक में सिख बुजुर्ग पर क्रूरता से जानलेवा-हमला:  सड़क-किनारे कूड़े पर लहूलुहान और जली-हालत में मिले; 17 वर्षीय दो युवक गिरफ्तार – Amritsar News




ब्रिटेन के स्मेथविक शहर से एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े मिले। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सिख समुदाय सहित कई लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग सड़क किनारे खड़े हैं और झाड़ियों व कचरे के ढेर के पास एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति बेसुध हालत में पड़े हुए हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर दिखाई दे रही है। वीडियो में उनके कपड़े फटे हुए नजर आते हैं, सिर से खून बह रहा है और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान दिखाई देते हैं। पीठ पर जलने जैसे निशान भी देखे जा सकते हैं। मौके पर मौजूद लोग बुजुर्ग को आवाज लगाकर उनकी हालत जानने की कोशिश करते हैं। साथ ही एंबुलेंस और पुलिस को तुरंत बुलाने की अपील करते सुनाई देते हैं। वीडियो में कुछ लोग आशंका जताते हैं कि बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई है और उन्हें जलाने की भी कोशिश की गई हो सकती है। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बाद एक व्यक्ति इमरजेंसी सेवाओं को फोन कर घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति की जानकारी देता है। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंचती है। पुलिस अधिकारी घायल बुजुर्ग की जांच करते हैं और उनसे बातचीत करने की कोशिश करते हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी बुजुर्ग से पूछते हुए सुनाई देते हैं कि क्या वह उनकी आवाज सुन पा रहे हैं। दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, यह घटना 14 जून की रात हुई थी और मामले की जांच लगातार जारी है। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दो 17 वर्षीय किशोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि लगातार पूछताछ की जा रही है। एक युवक को फिलहाल अदालत में पेश किया गया है, जिसके बाद अदालत में पेशी के बाद उसे फिलहाल यूथ डिटेंशन भेज दिया गया है, जहां 17 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई होगी। दूसरे संदिग्ध, 17 वर्षीय युवक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि इस क्रूर हमले के पीछे की मुख्य वजह क्या थी, इसकी हर एंगल से जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *