चंडीगढ़ में सड़क किनारे पड़ा मिला शव: नहीं हुई पहचान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा – Chandigarh News

चंडीगढ़ में सड़क किनारे पड़ा मिला शव:  नहीं हुई पहचान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा – Chandigarh News




चंडीगढ़ के पलसौरा रोड के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। राहगीरों ने जब सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में शव काफी पुराना और क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत कई दिन पहले हुई होगी। शव बुरी तरह सड़-गल जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है। इसके अलावा अन्य कानूनी प्रक्रियाएं भी शुरू कर दी गई हैं ताकि शव की शिनाख्त हो सके। जांच टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *