बात नहीं मानने पर प्रिंसिपल पत्नी-बेटे को 14 गोलियां मारीं: गुरुग्राम में बेटी-बहू को भी मारने दौड़ा पिता, किराएदारों के पास छिपकर जान बचाई – gurugram News

बात नहीं मानने पर प्रिंसिपल पत्नी-बेटे को 14 गोलियां मारीं:  गुरुग्राम में बेटी-बहू को भी मारने दौड़ा पिता, किराएदारों के पास छिपकर जान बचाई – gurugram News


गुरुग्राम6 घंटे पहलेलेखक: निरंजन कुमार

  • कॉपी लिंक

सेक्टर-5 थाना पुलिस पत्नी और बेटे की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।

गुरुग्राम में प्रिंसिपल पत्नी और बेटे की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी की बेटी का कहना है कि भाई और मम्मी पापा की बात नहीं मानते थे, जिस कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था। 6 जून की रात भी मम्मी-पापा के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान भाई बीच-बचाव करने पहुंचा, लेकिन पापा ने दोनों को 14 गोलियां मार दीं।

बेटी ने यह भी आरोप लगाया कि मम्मी और भाई की हत्या करने के बाद पापा मुझे और भाभी को भी मारने के लिए दौड़े। हालांकि, दोनों किरएदारों के घर में छिप गए, जिससे उनकी जान बच गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पत्नी और बेटे को सिर, गर्दन, छाती और प्राइवेट पार्ट पर गोलियां मारीं। फिलहाल सेक्टर-5 थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

अशोक विहार में अनिल ने तीन मंजिला घर बनाया हुआ है।

अशोक विहार में अनिल ने तीन मंजिला घर बनाया हुआ है।

बेटी ने बताया डबल मर्डर की रात क्या हुआ….

5 जून को मायके आई थी

बेटी ने पुलिस को बताया कि मैं 5 जून को मायके आई थी। अशोक विहार में पापा अनिल ने 3 मंजिला घर बना रखा है। ग्राउंड फ्लोर पर भाई प्रशांत और भाभी रहती थीं। फर्स्ट फ्लो गेस्ट के लिए छोड़ा हुआ था। सेकेंड फ्लोर पर किराएदार रहते हैं, जबकि थर्ड फ्लोर पर पापा-मम्मी रहते थे।

रात 11 बजे पापा-मम्मी सोने गए

बेटी ने आगे बताया कि 6 जून की रात करीब 11 बजे पापा अनिल व मम्मी आशा थर्ड फ्लोर पर सोने के लिए चले गए। भाई प्रशांत व भाभी फर्स्ट फ्लोर पर थे। कुछ समय बाद मम्मी-पापा के झगड़े की आवाज सुनाई दी। झगड़े की आवाज सुनकर मैं थर्ड फ्लोर पर पहुंची। वहां पापा, मम्मी को थप्पड़ मार रहे थे। झगड़े की आवाज सुनकर भाई भी आ गया और पापा को समझाने लगा।

पापा ने कहा- बीच में मत आ वर्ना मार दूंगा

बेटी ने कहा- प्रशांत के बीच में आने की वजह से पापा और गुस्सा हो गए। उन्होंने प्रशांत से कहा कि तू बीच में मत आ वर्ना दोनों को मार दूंगा, लेकिन भाई अपनी मम्मी को छुड़ाने लगा। पापा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर आए और भाई और मम्मी को गोलियां मार दीं। शोर सुनकर भाभी भी ऊपर आ गईं।

किराएदारों के पास जाकर छिप गए

बेटी ने यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद पापा मुझे और भाभी को मारने के लिए आए। दोनों डर की वजह से नीचे भाग गए और किराएदारों के पास जाकर छिप गए। इसके बाद पापा भाई और मम्मी की लाश के पास ही बैठ गए। कुछ देर बाद वे नीचे चले गए। इसके बाद भाभी और मैं ऊपर गए तो मम्मी और भाई की लाशें पड़ी हुई थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

अनिल के घर की सीढ़ियों पर पड़े खून के छींटे।

अनिल के घर की सीढ़ियों पर पड़े खून के छींटे।

पुलिस बोली- आरोपी दो दिन के रिमांड पर लिया

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर व 14 खाली कारतूस को घटनास्थल से बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट में पता चलेगा कि मां-बेटे को कितनी-कितनी गोलियां लगी हैं।

भिवानी का रहने वाला परिवार, 15 साल पहले गुरुग्राम आए

अशोक विहार में रहने वाला अनिल एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर है। पहले वह एक स्कूल में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) था। बाद में उसने एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर की नौकरी जॉइन कर ली। उसकी पत्नी आशा (52) लॉर्ड शिवा स्कूल में प्रिंसिपल थीं। उनका बेटा प्रशांत भी साथ में स्कूल संभालता था।

परिवार मूल रूप से भिवानी के तिगड़ाना गांव का रहने वाला है। फिर अनिल के पिता भिवानी की ब्रह्म कॉलोनी में रहने लगे। 15 साल पहले अनिल अपने परिवार को लेकर गुरुग्राम आ गया। इसके बाद उसकी पत्नी आशा ने कार्टरपुरी में खुद का स्कूल खोल लिया।

———————————————-

ये खबर भी पढ़ें :-

गुरुग्राम में प्रिंसिपल पत्नी-बेटे का हत्यारा गिरफ्तार:मां के साथ झगड़ने से रोका तो दोनों पर फायरिंग की; लाश के पास बैठा रहा आरोपी

गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी अनिल की पत्नी आशा और बेटा प्रशांत खून से लथपथ पड़े मिले, जबकि अनिल शवों के पास बैठा था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *