जालंधर के चिक्की चौक पर सड़क हादसा: डिवाइडर पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बची चालक की जान, जांच शुरू – Jalandhar News

जालंधर के चिक्की चौक पर सड़क हादसा:  डिवाइडर पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बची चालक की जान, जांच शुरू – Jalandhar News




जालंधर के चिक्की चौक पर एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और उसके एयरबैग तक खुल गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और कार चालक सुरक्षित है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे का शिकार हुई कार का नंबर PB 08 E 8228 बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार पूरी तरह ‘टोटल लॉस’ (पूरी तरह बर्बाद) हो चुकी है और टक्कर के वक्त कार के सुरक्षा एयरबैग भी खुल गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यह हादसा ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ है।
हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं राहत की बात यह रही कि इतने बड़े हादसे के बावजूद किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। कार के चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं और मौके पर ही मौजूद हैं। हालांकि, कार का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हादसे के बाद चौक पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना के मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें 112 नंबर पर कॉल आई थी, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। शुरुआती जांच और लोगों के बयानों के आधार पर ऐसा लग रहा है कि कार आगे निकल चुकी थी और ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मारी। दूसरी ओर, ट्रक ड्राइवर का दावा है कि वह अपनी सही साइड पर आ रहा था और कार अचानक उसके सामने आ गई।
पुलिस हादसे के असली कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस प्रशासन का कहना है कि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। इसके साथ ही ट्रक ड्राइवर का मेडिकल और डोप टेस्ट भी कराया जाएगा ताकि यह साफ हो सके कि कहीं वह नशे की हालत में तो नहीं था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *