पंजाबी एलबम के विवादित सीन पर मॉडल ने दिया जवाब: डॉयरेक्टर पर बिना सहमति सीन डालने का आरोप, लड़की को टेबल बनाने पर हुई थी कंट्रोवर्सी – Jalandhar News

पंजाबी एलबम के विवादित सीन पर मॉडल ने दिया जवाब:  डॉयरेक्टर पर बिना सहमति सीन डालने का आरोप, लड़की को टेबल बनाने पर हुई थी कंट्रोवर्सी – Jalandhar News




पंजाबी सिंगर वरिंदर बराड़ा के एलबम 9/11 में फीमेल मॉडल को टेबल बनाने के सीन को लेकर पैदा हुए विवाद पर मॉडल सामने आईं। एक पॉडकास्ट में मॉडल अक्षिता शर्मा ने कहा कि इस विवादित सीन को उसे धोखे में रखकर शूट किया गया है।
इस शार्ट को एलबम में डालने के लिए उनसे सहमति नहीं ली गई थी। अक्षिता के बयान से म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में महिला कलाकारों के अधिकारों और उनकी सहमति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मशहूर पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस अक्षिता शर्मा ने हाल ही में रिलीज हुए पंजाबी म्यूजिक वीडियो 9/11 के मेकर्स और डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए।
एक बेबाक इंटरव्यू में अक्षिता ने बताया कि कैसे उन्हें सेट पर मानसिक दबाव में लिया गया, धोखा दिया गया और पब्लिसिटी बटोरने के लिए उनकी बिना मर्जी के एक विवादित सीन को वीडियो में शामिल किया गया।
अक्षिता ने बताई टेबल वाले सीन की पूरी कहानी.. सिर्फ 2 शॉट्स की बात कहकर बुलाया, सेट पर बदली कहानी
अक्षिता ने अपनी बैकस्टोरी का खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें डायरेक्टर ने वीडियो की शूटिंग से ठीक एक रात पहले कॉल किया था। उनसे कहा गया था कि गाने में उनके सिर्फ दो छोटे फिलर शॉट्स होंगे, जिसमें उन्हें सिंगर की आंखों पर हाथ रखना होगा और गन चलानी होगी। अक्षिता के मुताबिक, “क्योंकि यह एक फ्रेंडशिप बेसिस पर किया जा रहा काम था, इसलिए मैंने अपनी तय फीस के चौथे हिस्से से भी कम (टोकन मनी) पर काम करना स्वीकार कर लिया। लेकिन जब वह अगले दिन सेट पर पहुंचीं, तो मेकर्स ने अचानक पूरी कहानी बदल दी। उन्हें बताया गया कि वह एक गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड का मुख्य किरदार निभा रही हैं। डेढ़ घंटे तक किया मना, सॉफ्ट मैन्युपुलेट किया
सबसे बड़ा विवाद गाने के उस टेबल सीन को लेकर है जो सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहा है। अक्षिता ने बताया कि वह सीन पहले एक जूनियर आर्टिस्ट से कराया गया था, लेकिन मेकर्स को वह विजुअल पसंद नहीं आया। इसके बाद डायरेक्टर और टीम ने मुझसे वह सीन करने की जिद शुरू कर दी। मुझे वह बेहद अनकंफर्टेबल लग रहा था, इसलिए मैंने करीब डेढ़ से दो घंटे तक साफ मना किया।
अक्षिता ने आगे कहा कि सुबह के 3-4 बज रहे थे। मैं वहां बिल्कुल अकेली थी, मेरे साथ न मेरी मेकअप टीम थी और न ही मेरा कोई मैनेजर। डायरेक्टर ने मुझे ड्रेक और ट्रेविस स्कॉट जैसे इंटरनेशनल स्टार्स के गानों के रेफरेंस दिखाए और कहा कि ‘आप आर्ट को नहीं समझ रही हैं, आप ज्यादा सोच रही हैं। इस मानसिक दबाव और सॉफ्ट मैन्युपुलेशन के आगे मैं हार गई और डायरेक्टर पर भरोसा करके शॉट दे दिया। सीन कट करने का झूठा वादा किया, गाना हिट कराने के लिए मेरा इस्तेमाल किया
इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने मेकर्स की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि शूटिंग के बाद जब उन्होंने अपनी असहजता जाहिर की, तो डायरेक्टर ने वादा किया कि रिलीज से पहले उन्हें वीडियो का ड्राफ्ट दिखाया जाएगा और पसंद न आने पर सीन काट दिया जाएगा। लेकिन रिलीज से एक दिन पहले डायरेक्टर ने अक्षिता से झूठ बोला कि सिंगर को खुद वह सीन पसंद नहीं आया और उसे हटा दिया गया है। अक्षिता ने कहा कि वीडियो रिलीज होने पर मुझे झटका लगा। वह पूरा विवादित सीन वीडियो में था। मुझे समझ आया कि वे मुझे वीडियो इसलिए नहीं दिखा रहे थे क्योंकि उन्हें पता था कि मैं कानूनी तौर पर अपनी सहमति नहीं दूंगी। उन्होंने सिर्फ कंट्रोवर्सी क्रिएट करने और गाने को वायरल करने के लिए मेरे विजुअल्स का गलत इस्तेमाल किया। टीम ही सोशल मीडिया पर फैला रही है झूठ
अक्षिता ने मेकर्स पर एक और चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए कहा, विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स की खुद की पीआर टीम सोशल मीडिया और यूट्यूब पर यह नैरेटिव सेट कर रही है कि ‘मॉडल ने पैसे लिए हैं, वह तो यह करेगी ही। जबकि मुझे इसके लिए बेहद मामूली रकम मिली थी। उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने सीन हटाने की गुहार लगाई, तो सिंगर के मैनेजर ने मामले को दबाने के लिए उन्हें कश्मीर में अगले बड़े प्रोजेक्ट का ऑफर दे दिया, जिसे अक्षिता ने तुरंत ठुकरा दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *