राज नगर में खाली प्लॉट में खड़ी कार पर पथराव – Jalandhar News

राज नगर में खाली प्लॉट में खड़ी कार पर पथराव – Jalandhar News



जालंधर | थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते राज नगर इलाके में देर रात कुछ शरारती तत्वों ने एक कार में जमकर तोड़फोड़ की। आरोपियों ने खाली प्लॉट में खड़ी गाड़ी के शीशे पत्थरों से बुरी तरह तोड़ दिए और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने रात करीब 10 बजे अपनी कार घर के पास ही अपने खाली प्लॉट में पार्क की थी। जब वे बाहर जाने के लिए निकले, तो कार के शीशे टूटे मिले। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 12 बजे दो बाइक पर चार युवक वहां दिखे। जिन्होंने पहले गालियां दीं और फिर गाड़ी पर पत्थर मारे। परिवार का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश या दुश्मनी नहीं है। पुलिस को सूचना दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *