स्कूल के छात्रों ने लगाई छबील – Jalandhar News
जालंधर | जालंधर के पृथ्वी नगर किशनपुरा स्थित ट्विंकल ट्विंकल मॉडल हाई स्कूल में छात्रों ने ठंडे-मीठे जल की छबील सेवा आयोजित की। स्कूल परिसर के बाहर लगाए गए सेवा स्थल पर गर्मी के बीच राहगीरों और आसपास से गुजरने वाले लोगों को मीठा ठंडा जल पिलाया गया। यह सेवा कार्य स्कूल के प्रिंसिपल के मार्गदर्शन में कराया गया, जिसमें अलग-अलग कक्षाओं के छात्रों ने बारी-बारी से जल वितरित करने, व्यवस्था संभालने और साफ-सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाई। स्कूल प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के साथ विद्यार्थियों में सेवा भाव को प्रोत्साहित करना रहा। छबील के दौरान स्कूल के कर्मचारियों ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
Source link

