पठानकोट रेलवे फाटक पर खराबी से लगा जाम: 4 घंटे बाद भी ट्रैफिक में फंसे वाहन चालक; दिन भर लोग होते रहे परेशान – Pathankot News

पठानकोट रेलवे फाटक पर खराबी से लगा जाम:  4 घंटे बाद भी ट्रैफिक में फंसे वाहन चालक; दिन भर लोग होते रहे परेशान – Pathankot News




पठानकोट के ढांगू रोड स्थित रेलवे फाटक पर आज तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। फाटक लंबे समय तक बंद रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चे और नौकरीपेशा लोग हुए परेशान
दोपहर 1 बजे के आसापास फाटक में तकनीकी खराबी आई। दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और एंबुलेंस को भी जाम में फंसना पड़ा। तेज धूप और गर्मी के बीच घंटों तक जाम में फंसे रहने से लोगों में रेलवे विभाग के प्रति रोष देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फाटक बंद होने के कुछ समय बाद ही खराबी आई, जिससे उसे समय पर खोला नहीं जा सका। 2 हिस्सों में बंटा शहर
फाटक बंद होने के बाद तकनीकी खराबी आने से स्थिति गंभीर हो गई। काफी देर तक फाटक बंद रहने से शहर मानो दो हिस्सों में बंट गया। लोगों ने रेलवे विभाग से मांग की है कि फाटक पर तकनीकी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और व्यस्त समय में ट्रैफिक प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं। वाहन छोड़ पैदल ही निकले कई लोग
फाटक के देर तक ठीक ना होने से ढांगू रोड, आसपास की गलियों और मुख्य संपर्क मार्गों पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। कई लोग अपने वाहन छोड़कर पैदल ही निकलने को मजबूर हुए। ट्रैफिक पुलिस को स्थिति संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। नैरोगेज पर चल रहा ट्रायल
जानकारी के अनुसार, पठानकोट से हिमाचल प्रदेश के लिए शुरू की जा रही नई रेल सेवा के लिए रेलवे विभाग लगातार ट्रायल कर रहा है। दिनभर विभिन्न ट्रेनों की आवाजाही और परीक्षण के कारण रेलवे फाटक को बार-बार बंद किया जा रहा है। सुबह और शाम के समय यात्रियों से भरी रेलगाड़ियों को भी रवाना किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *