मोगा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में बदलाव: ड्राफ्ट प्रकाशन अब 3 अगस्त को, दावे-आपत्तियों की नई तिथियां जारी – Moga News

मोगा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में बदलाव:  ड्राफ्ट प्रकाशन अब 3 अगस्त को, दावे-आपत्तियों की नई तिथियां जारी – Moga News




भारत चुनाव आयोग ने पंजाब राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 के संबंध में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में बदलाव किए हैं। मोगा के जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने इसकी जानकारी दी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन जो पहले 31 जुलाई 2026 को होना था, अब 03 अगस्त 2026 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि भी बदल दी गई है। यह अवधि पहले 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक निर्धारित थी, जिसे अब 03 अगस्त 2026 से 02 सितंबर 2026 तक कर दिया गया है। निपटारे की अवधि में भी संशोधन इसके अतिरिक्त, दावों और आपत्तियों के नोटिस जारी करने तथा उनके निपटारे की अवधि में भी संशोधन किया गया है। यह अवधि जो पहले 31 जुलाई 2026 से 28 सितंबर 2026 तक थी, अब 03 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक रहेगी। सागर सेतिया ने बताया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 से संबंधित अन्य सभी गतिविधियां पहले जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार ही जारी रहेंगी। उन्होंने जिले के निवासियों से अपील की कि वे इस संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बी.एल.ओ. (बूथ लेवल अधिकारी) को अपना पूरा सहयोग दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *