बलटाना में पुरानी रंजिश में दो गुट भिड़े: एक युवक गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों ने नशे के कारोबार को बताया वजह – Mohali News

बलटाना में पुरानी रंजिश में दो गुट भिड़े:  एक युवक गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों ने नशे के कारोबार को बताया वजह – Mohali News




मोहाली जिले के बलटाना क्षेत्र में हिंसक घटनाओं का सिलसिला जारी है। बीते शुक्रवार रात पीर बाबा रोड स्थित मलिक स्टेशनरी के पास दो गुटों में झड़प हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दो सप्ताह में दूसरी ऐसी घटना है; इससे पहले रामलीला ग्राउंड रोड पर भी मारपीट हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब 10 बजे पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक युवक को घेरकर जमीन पर गिरा दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासी बोले- क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है स्थानीय निवासियों के अनुसार, बलटाना में नशे का अवैध कारोबार बढ़ने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उनका आरोप है कि नशे की आसान उपलब्धता के कारण युवाओं में हिंसक प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। हालांकि, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस को मौके पर पहुंचने में काफी समय लगा। उनका कहना था कि यदि पुलिस समय पर पहुंच जाती तो स्थिति को और बिगड़ने से रोका जा सकता था।क्षेत्रवासी लगातार हो रही इन घटनाओं से चिंतित हैं। पुलिस बोली- नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी उन्होंने प्रशासन से नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने, पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की है। स्थानीय निवासी राहुल ने इन घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “आखिर बलटाना में बढ़ रही गुंडागर्दी कब थमेगी?” इस संबंध में चौकी इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस एक सड़क दुर्घटना स्थल पर व्यस्त थी, जिसके कारण मौके पर पहुंचने में कुछ समय लगा। उन्होंने बताया कि घायल युवक अस्पताल में भर्ती है और अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *