बरनाला में पुलिस की कार्रवाई: दो युवक देसी कट्टे और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज – Barnala News

बरनाला में पुलिस की कार्रवाई:  दो युवक देसी कट्टे और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज – Barnala News




बरनाला जिले में महल कलां पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गश्त के दौरान दो युवकों को देसी पिस्तौल (कट्टा) और .315 बोर के एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना महल कलां की पुलिस पार्टी नियमित गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम अनाज मंडी महल कलां पहुंची। वहां पुलिस कर्मचारियों की नजर दो युवकों पर पड़ी, जो पुलिस पार्टी को देखते ही घबराकर वहां से खिसकने का प्रयास करने लगे। युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तुरंत उन्हें रोककर काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान पहले युवक ने अपनी पहचान हरदीप सिंह उर्फ निक्कू निवासी नई कॉलोनी, महल कलां के रूप में बताई, जबकि दूसरे युवक ने अपना नाम कुलदीप सिंह उर्फ बॉबी निवासी महल कलां बताया। तलाशी के दौरान देसी पिस्तौल बरामद पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल (कट्टा) और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। हथियार संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश न किए जाने पर पुलिस ने दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच के बाद थाना महल कलां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने यह हथियार कहां से हासिल किया था और इसका इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि में किया जाना था या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और नियमित गश्त के चलते ऐसे मामलों का खुलासा हो रहा है। मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *