पंजाब के 8 में 5 नगर निगमों पर AAP काब्जा: 7 निगमों में स्पष्ट बहुमत, 1 में पेंच फंसा, 43 नगर काउंसिलों में स्पष्ट जीत, 32 में त्रिशंकु – Ludhiana News
पंजाब में हुए निकाय चुनावों में आठ में से एक नगर निगम में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। इसी तरह 75 नगर काउंसिलों में से 32 नगर काउंसिल ऐसी हैं जहां पर किसी भी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। 20 में से 7 नगर पंचायतों में भी कोई पार्टी बहुमत हासिल नहीं कर पाई। पंजाब में हुए निकाय चुनावों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की। आप ने राज्य के आठ नगर निगमों में से पांच, 75 नगर काउंसिलों में से 37 और 20 नगर पंचायतों में से 8 पर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं कांग्रेस ने एक नगर निगम, 3 नगर काउंसिल व 1 नगर पंचायत में जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो पार्टी ने एक नगर निगम में स्पष्ट बहुमत हासिल किया जबकि एक नगर निगम में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी ने एक नगर काउंसिल में जीत हासिल की जबकि दो नगर काउंसिल में सबसे ज्यादा वार्ड जीते। नगर पंचायत में भाजपा खाता नहीं खोल पाई। उधर, शिअद एक भी नगर निगम और नगर काउंसिल में 20 बहुमत हासिल नहीं कर पाया। राहत की बात यह रही कि अकाली दल ने पांच नगर पंचायतों में जीत हासिल की। इस चुनाव में आजाद उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में जीत हासिल की है। दो नगर काउंसिलों में तो आजाद उम्मीदवार मिल जाएं तो उनके पास स्पष्ट बहुमत हो जाएगा। जबकि फंसी हुई नगर काउंसिलों व नगर पंचायतों में अध्यक्ष चुनने की चाबी आजाद उम्मीदवारों के हाथ में रहगी। राजनीतिक दलों ने अपना अध्यक्ष बनाने के लिए आजाद उम्मीदवारों के साथ संपर्क साधना शुरू कर दिया है। पंजाब के 8 नगर निगमों की पार्टी वाइज स्थिति जानिए… 1. आम आदमी पार्टी (AAP) को इन 5 निगमों में पूर्ण बहुमत मिला: आम आदमी पार्टी ने बरनाला में 36 सीटें, बठिंडा में 35 सीटें, बटाला में 30 सीटें, मोगा में 30 सीटें और मोहाली में 27 सीटें जीती और इन पांचों नगर निगमों में बहुमत हासिल किया। आप इन पांचों निगमों में अपना मेयर बनाएगी। 2. भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इस 1 निगम में पूर्ण बहुमत मिला भारतीय जनता पार्टी को अबोहर (फाजिल्का) नगर निगम में 50 में से 28 सीटें मिली। भाजपा अब यहां अपना मेयर बनाएगी। वहीं पठानकोट में पार्टी को सबसे ज्यादा 22 सीटें मिली जो कि बहुमत से 4 सीटें कम है। 3. कांग्रेस (INC) को इस 1 निगम में पूर्ण बहुमत मिला कांग्रेस को कपूरथला नगर निगम चुनाव में 50 में से 31 सीटें मिली। कांग्रेस यहां अपना मेयर चुनेगी। विधायक राणा गुरजीत कपूरथला में कांग्रेस की लाज बचाने में कामयाब हो सके। जिलेवार नगर काउंसिलों में पार्टियों की स्थिति, जानिए.. 1. अमृतसर जंडियाला गुरु : AAP (कुल 15 वार्ड — आप: 13, कांग्रेस: 1, अकाली दल: 1) मजीठा : AAP (कुल 13 वार्ड — आप: 7, अकाली दल: 6) रामदास: AAP (कुल 11 वार्ड — आप: 10, अकाली दल: 1) 2. बरनाला भदौड़: AAP (कुल 13 वार्ड — आप: 8, निर्दलीय: 4, भाजपा: 1) धनौला: AAP (कुल 13 वार्ड — आप: 8, निर्दलीय: 5) तपा: निर्दलीय (IND) (कुल 15 वार्ड — निर्दलीय: 8, आप: 5, अकाली दल: 2) 3. बठिंडा रामां : AAP (कुल 15 वार्ड — आप: 13, कांग्रेस: 1, अकाली दल: 1) भुच्चो मंडी: त्रिशंकु: कुल 13 वार्ड (अकाली दल: 6, कांग्रेस: 3, निर्दलीय: 3, आप: 1) गोनियाना : त्रिशंकु: कुल 13 वार्ड (निर्दलीय: 8, आप: 5) कोटफत्ता : त्रिशंकु: कुल 11 वार्ड (निर्दलीय: 7, आप: 3, अकाली दल: 1) मौड़ : त्रिशंकु: कुल 17 वार्ड (कांग्रेस: 6, अकाली दल: 6, आप: 4, निर्दलीय: 1) संगत : त्रिशंकु: कुल 9 वार्ड (अकाली दल: 6, निर्दलीय: 2, आप: 1) 4. फरीदकोट जैतू: AAP (कुल 17 वार्ड — आप: 12, अकाली दल: 3, कांग्रेस: 2) कोटकपूरा : AAP (कुल 29 वार्ड — आप: 20, कांग्रेस: 5, निर्दलीय: 2, अकाली दल: 2) फरीदकोट: त्रिशंकु कुल 25 वार्ड (आप: 9, कांग्रेस: 8, अकाली दल: 7, निर्दलीय: 1) 5. फतेहगढ़ साहिब MC बस्सी पठाना : AAP (कुल 15 वार्ड — आप: 9, निर्दलीय: 4, भाजपा: 1, अकाली दल: 1) MC गोबिंदगढ़: AAP (कुल 29 वार्ड — आप: 19, कांग्रेस: 6, भाजपा: 3, अकाली दल: 1) MC सरहिंद फतेहगढ़ साहिब: AAP (कुल 23 वार्ड — आप: 17, कांग्रेस: 6) 6. फाजिल्का MC फाजिल्का: त्रिशंकु: कुल 25 वार्ड (भाजपा: 11, कांग्रेस: 9, आप: 5) 7. फिरोजपुर फिरोजपुर : कांग्रेस (कुल 33 वार्ड — कांग्रेस: 18, भाजपा: 7, आप: 5, निर्दलीय: 2, बसपा: 1) जीरा : AAP (कुल 17 वार्ड — आप: 9, कांग्रेस: 7, निर्दलीय: 1) तलवंडी भाई: त्रिशंकु: कुल 13 वार्ड (आप: 5, कांग्रेस: 3, निर्दलीय: 2, अकाली दल: 2, भाजपा: 1) 8. गुरदासपुर धारीवाल : AAP (कुल 13 वार्ड — आप: 7, कांग्रेस: 2, अकाली दल: 2, भाजपा: 1, निर्दलीय: 1) फतेहगढ़ चूड़ियां : त्रिशंकु: कुल 13 वार्ड (कांग्रेस: 6, आप: 4, अकाली दल: 2, निर्दलीय: 1) श्री हरगोबिंदपुर: त्रिशंकु कुल 11 वार्ड (कांग्रेस: 4, निर्दलीय: 4, आप: 3) 9. होशियारपुर दसूहा: AAP (कुल 15 वार्ड — आप: 13, कांग्रेस: 2) गढ़दीवाला :AAP (कुल 11 वार्ड — आप: 7, कांग्रेस: 3, निर्दलीय: 1) गढ़शंकर : AAP (कुल 13 वार्ड — आप: 8, निर्दलीय: 4, कांग्रेस: 1) हरियाना : AAP (कुल 11 वार्ड — आप: 7, कांग्रेस: 3, भाजपा: 1) उड़मुड़ टांडा : AAP (कुल 15 वार्ड — आप: 10, कांग्रेस: 5) मुकेरियां : त्रिशंकु कुल 15 वार्ड (भाजपा: 7, कांग्रेस: 6, आप: 1, निर्दलीय: 1) 10. जालंधर आदमपुर : AAP (कुल 13 वार्ड — आप: 10, निर्दलीय: 3) करतारपुर : AAP (कुल 15 वार्ड — आप: 9, कांग्रेस: 3, निर्दलीय: 2, भाजपा: 1) नकोदर : त्रिशंकु: कुल 17 वार्ड (आप: 7, निर्दलीय: 5, कांग्रेस: 4, भाजपा: 1) नूरमहल : AAP कुल 13 वार्ड (निर्दलीय: 8, आप: 4, भाजपा: 1) फिल्लौर : APP: 15 वार्ड (आप: 8, कांग्रेस: 3, भाजपा: 2, निर्दलीय: 2) 11. कपूरथला सुल्तानपुर लोधी: आजाद : कुल 13 वार्ड (निर्दलीय: 7, आप: 5, अकाली दल: 1) 12. लुधियाना: दोराहा : AAP (कुल 15 वार्ड , आप: 8, कांग्रेस: 5, निर्दलीय: 2) खन्ना ): AAP (कुल 33 वार्ड — आप: 24, कांग्रेस: 4, अकाली दल: 3, निर्दलीय: 1, भाजपा: 1) रायकोट : कांग्रेस (कुल 15 वार्ड — कांग्रेस: 11, आप: 4) समराला: AAP (कुल 15 वार्ड — आप: 8, अकाली दल: 4, कांग्रेस: 2, भाजपा: 1) जगराओं : त्रिशंकु: कुल 23 वार्ड (आप: 9, कांग्रेस: 9, भाजपा: 4, निर्दलीय: 1) पायल : त्रिशंकु: कुल 11 वार्ड (कांग्रेस: 5, आप: 3, अकाली दल: 2, निर्दलीय: 1) 13. मलेरकोटला मलेरकोटला: AAP : (कुल 33 वार्ड — आप: 20, कांग्रेस: 8, निर्दलीय: 3, भाजपा: 1, अकाली दल: 1) अहमदगढ़ : त्रिशंकु: कुल 17 वार्ड (आप: 7, कांग्रेस: 6, निर्दलीय: 3, अकाली दल: 1) 14. मानसा बरेटा : आजाद: कुल 13 वार्ड (निर्दलीय: 11, आप: 2) बुढलाडा : त्रिशंकु: कुल 19 वार्ड (आप: 7, अकाली दल: 5, निर्दलीय: 4, कांग्रेस: 2, बसपा: 1) मानसा: त्रिशंकु: कुल 27 वार्ड (आप: 8, भाजपा: 6, निर्दलीय: 5, अकाली दल: 5, कांग्रेस: 3) 15. श्री मुक्तसर साहिब गिद्दड़बाहा : AAP (कुल 19 वार्ड — आप: 17, कांग्रेस: 2) श्री मुक्तसर साहिब: AAP (कुल 31 वार्ड — आप: 22, कांग्रेस: 4, अकाली दल: 4, भाजपा: 1) मलौट : त्रिशंकु: कुल 27 वार्ड (आप: 12, कांग्रेस: 8, अकाली दल: 7) 16. पठानकोट सुजानपुर : त्रिशंकु: कुल 15 वार्ड (आप: 4, भाजपा: 4, कांग्रेस: 4, निर्दलीय: 3) 17. पटियाला पातड़ां : AAP (कुल 17 वार्ड — आप: 10, कांग्रेस: 4, भाजपा: 2, निर्दलीय: 1) समाना : AAP (कुल 21 वार्ड — आप: 13, अकाली दल: 3, भाजपा: 2, कांग्रेस: 2, निर्दलीय: 1) नाभा : त्रिशंकु: कुल 23 वार्ड (आप: 11, कांग्रेस: 5, भाजपा: 3, अकाली दल: 2, निर्दलीय: 2) राजपुरा: त्रिशंकु: कुल 31 वार्ड (भाजपा: 9, कांग्रेस: 9, आप: 7, अकाली दल: 4, निर्दलीय: 2) 18. रूपनगर / रोपड़ आनंदपुर साहिब : AAP (कुल 13 वार्ड — आप: 11, निर्दलीय: 2) मोरिंडा : कांग्रेस (कुल 15 वार्ड — कांग्रेस: 10, निर्दलीय: 4, अकाली दल: 1) रूपनगर : AAP (कुल 21 वार्ड — आप: 12, भाजपा: 4, अकाली दल: 3, कांग्रेस: 1, निर्दलीय: 1) चमकौर साहिब : कांग्रेस: कुल 13 वार्ड (कांग्रेस: 7, आप: 3, निर्दलीय: 3) नंगल: त्रिशंकु: कुल 19 वार्ड (कांग्रेस: 8, आप: 7, भाजपा: 3, निर्दलीय: 1) 19. एस.ए.एस. नगर / मोहाली बनूड़ : AAP: (कुल 13 वार्ड — आप: 10, कांग्रेस: 3) डेराबस्सी : AAP (कुल 19 वार्ड — आप: 12, अकाली दल: 3, भाजपा: 2, कांग्रेस: 2) लालड़ू : AAP (कुल 17 वार्ड — आप: 12, कांग्रेस: 2, भाजपा: 1, निर्दलीय: 1, अकाली दल: 1) नया गांव : भाजपा: (कुल 21 वार्ड — भाजपा: 16, निर्दलीय: 3, आप: 1, कांग्रेस: 1) जीरकपुर : AAP (कुल 31 वार्ड — आप: 16, अकाली दल: 6, भाजपा: 4, कांग्रेस: 4, निर्दलीय: 1) कुराली : त्रिशंकु: कुल 17 वार्ड (आप: 6, कांग्रेस: 5, निर्दलीय: 4, भाजपा: 1, अकाली दल: 1) 20. एस.बी.एस. नगर / नवांशहर बंगा : AAP (कुल 15 वार्ड — आप: 10, निर्दलीय: 2, भाजपा: 1, बसपा: 1, अकाली दल: 1) राहों : निर्दलीय (कुल 13 वार्ड — निर्दलीय: 12, अकाली दल: 1) नवांशहर : त्रिशंकु: कुल 19 वार्ड (कांग्रेस: 8, आप: 6, निर्दलीय: 2, अकाली दल: 2, बसपा: 1) 21. संगरूर धूरी : AAP (कुल 21 वार्ड — आप: 19, निर्दलीय: 2) लोंगोवाल : AAP (कुल 15 वार्ड — आप: 10, निर्दलीय: 4, अकाली दल: 1) सुनाम : AAP (कुल 23 वार्ड — आप: 19, निर्दलीय: 3, भाजपा: 1) भवानीगढ़ : त्रिशंकु: कुल 15 वार्ड (आप: 7, कांग्रेस: 7, अकाली दल: 1) 22. तरनतारन पट्टी : त्रिशंकु: कुल 19 वार्ड (कांग्रेस: 9, आप: 6, निर्दलीय: 4) नोट: हाशियारपुर में चुनाव नहीं हुए। कुल 75 काउंसिल: आम आदमी पार्टी (AAP) बहुमत: 37 काउंसिल कांग्रेस (INC) बहुमत: 3 काउंसिल भारतीय जनता पार्टी (BJP) बहुमत: 1 काउंसिल निर्दलीय (IND) बहुमत: 2 काउंसिल नगर पंचायत चुनावों के जिलेवार परिणाम अमृतसर — कुल नगर पंचायत: 1 रैय्या: AAP (कुल 13 वार्ड — AAP: 11, कांग्रेस: 2) जालंधर — कुल नगर पंचायत: 2 लोहियां खास: AAP (कुल 13 वार्ड — AAP: 9, कांग्रेस: 4) मेहतपुर: कांग्रेस (INC) (कुल 13 वार्ड — कांग्रेस: 7, AAP: 2, निर्दलीय: 2, अकाली दल: 2) तरनतारन — कुल नगर पंचायत: 1 भिखीविंड: AAP (कुल 13 वार्ड — AAP: 7, अकाली दल: 3, कांग्रेस: 2, निर्दलीय: 1) फतेहगढ़ साहिब — कुल नगर पंचायत: 1 खमाणों: त्रिशंकु (कुल 13 वार्ड — AAP: 6, निर्दलीय: 3, कांग्रेस: 2, अकाली दल: 2) फाजिल्का — कुल नगर पंचायत: 1 अरनीवाला शेख सुभान: त्रिशंकु (कुल 11 वार्ड — AAP: 6, अकाली दल: 4, कांग्रेस: 1) फिरोजपुर — कुल नगर पंचायत: 1 मुदकी: AAP (कुल 13 वार्ड — AAP: 7, अकाली दल: 6) बठिंडा — कुल नगर पंचायत: 8 भाई रूपा: AAP (कुल 13 वार्ड — AAP: 9, निर्दलीय: 2, कांग्रेस: 1, अकाली दल: 1) मलूका: शिरोमणि अकाली दल (SAD) (कुल 11 वार्ड — अकाली दल: 9, AAP: 2) कोट शमीर: शिरोमणि अकाली दल (SAD) (कुल 13 वार्ड — अकाली दल: 9, निर्दलीय: 2, AAP: 1, कांग्रेस: 1) नथाना: शिरोमणि अकाली दल (SAD) (कुल 11 वार्ड — अकाली दल: 6, निर्दलीय: 3, AAP: 2) भागता भाई का: शिरोमणि अकाली दल (SAD) (कुल 13 वार्ड — अकाली दल: 7, कांग्रेस: 5, AAP: 1) लेहरा मोहब्बत: शिरोमणि अकाली दल (SAD) (कुल 11 वार्ड — अकाली दल: 6, निर्दलीय: 5, AAP: 0) कोठा गुरु: आप (कुल 11 वार्ड — AAP: 7, निर्दलीय: 2, अकाली दल: 2) मेहराज:आप (कुल 13 वार्ड — AAP: 8, अकाली दल: 5) मलेरकोटला — कुल नगर पंचायत: 1 अमरगढ़: आजाद (कुल 11 वार्ड — निर्दलीय: 6, AAP: 3, बसपा: 1, कांग्रेस: 1) मानसा — कुल नगर पंचायत: 2 जोगा: आजाद (कुल 13 वार्ड — निर्दलीय: 8, AAP: 5) बोहा: आजाद (कुल 13 वार्ड — निर्दलीय: 7, AAP: 3, अकाली दल: 3) मोगा — कुल नगर पंचायत: 1 कोट इसे खान: AAP (कुल 13 वार्ड — AAP: 12, निर्दलीय: 1) रूपनगर (रोपड़) — कुल नगर पंचायत: 1 कीरतपुर साहिब: आजाद (कुल 11 वार्ड — निर्दलीय: 6, AAP: 4, अकाली दल: 1) कुल 20 नगर पंचायतों में से AAP के पास 8, अकाली दल के पास 5, आजाद के पास 4, कांग्रेस के पास 1 और 2 नगर पंचायतें त्रिशंकु रही हैं।
Source link

