बठिंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में मिला व्यक्ति का शव: जांच में हुई पहचान, दवाई लेने गए थे; दिल का दौरा पड़ने की आशंका – Bathinda News

बठिंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में मिला व्यक्ति का शव:  जांच में हुई पहचान, दवाई लेने गए थे; दिल का दौरा पड़ने की आशंका – Bathinda News




बठिंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जयपुर से आने वाली एक रेलगाड़ी में एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची और जीआरपी को सूचित किया। सहारा टीम के संदीप गोयल और विक्की कुमार ने जीआरपी अधिकारियों के साथ मिलकर शव को रेलगाड़ी से बाहर निकाला। मृतक के पास से एक आधार कार्ड भी मिला मृतक के पास से एक आधार कार्ड भी मिला, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वह उसी व्यक्ति का था या किसी और का। प्रथम दृष्टया मृतक बेसहारा प्रतीत हो रहा था।सहारा टीम ने शव को सहारा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया, जहां उसे सुरक्षित रख दिया गया है। पुलिस अब मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। थाना जीआरपी के गुरपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान भूपिंदर सिंह (43) के रूप में हुई है, जो हुस्नर का रहने वाला था। गुरपाल सिंह के अनुसार, भूपिंदर सिंह डबवाली दवाई लेने गए थे, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिवार के सदस्यों ने भी दिल का दौरा पड़ने की बात कही है। इस संबंध में धारा 194 बी एन एन एस के तहत कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *