चंडीगढ़ एफडी घोटाला, वाधवा की डिफॉल्ट बेल पर सुनवाई: CBI ने करोड़ों की संपत्तियों का ब्योरा कोर्ट में रखा; करीबी लोगों के नाम खरीदी – Chandigarh News
चंडीगढ़ में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड समेत हरियाणा के सरकारी विभागों के करोड़ों रुपए के एफडी घोटाले के कथित मास्टरमाइंड विक्रम वाधवा की जमानत याचिका पर आज जिला अदालत फैसला सुनाएगी। वाधवा ने जांच एजेंसी द्वारा तय समय सीमा में चालान पेश न किए जाने का हवाला देते हुए डिफॉल्ट बेल की मांग की है। मामला 116 करोड़ रुपए के एफडी घोटाले से जुड़ा है, जिसकी जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है। इस केस में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सीबीआई ने चंडीगढ़ और पंचकूला की अदालतों में चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। CBI ने कोर्ट में रखी करोड़ों की प्रॉपर्टी की जानकारी:- सरकारी धन को फर्जी कंपनियों के जरिए लगाया सीबीआई के अनुसार आरोपियों ने चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड, नगर निगम और अन्य सरकारी संस्थाओं की एफडी में जमा धन को फर्जी कंपनियों के माध्यम से रियल एस्टेट कारोबार में निवेश किया। धन के वास्तविक उपयोग को छिपाने के लिए कथित तौर पर फर्जी एफडी दस्तावेज भी तैयार किए गए। जांच एजेंसी का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क के जरिए सरकारी धन को विभिन्न कंपनियों और खातों में घुमाकर निवेश किया गया और उससे करोड़ों रुपए का लाभ कमाया गया।
Source link

