दस वोटों ने तय की 65 उम्मीदवारों की किस्मत: पंजाब में AAP उम्मीदवार की सबसे बड़ी जीत, तीन का फैसला पर्ची से हुआ – Chandigarh News

दस वोटों ने तय की 65 उम्मीदवारों की किस्मत:  पंजाब में AAP उम्मीदवार की सबसे बड़ी जीत, तीन का फैसला पर्ची से हुआ – Chandigarh News




पंजाब में हुए निकाय चुनाव में राज्य की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। आठ नगर निगमों में से पांच पर आम आदमी पार्टी मेयर बनाने जा रही है। जबकि दो सीटों पर बीजेपी व एक सीट पर कांग्रेस को सत्ता मिली है। लेकिन कहा जाता है कि चुनाव में हर वोट कीमती होता है। यह इस चुनाव में यह बात बिल्कुल साफ हो गया। 65 के करीब ऐसे उम्मीदवार थे, जिनकी जीत-हार का फैसला मात्र एक से लेकर दस वोटों से हुआ है। जबकि कुछ को वोट बराबर होने पर ड्रॉ की प्रक्रिया का सामना करना पड़ा। वहीं, तीन की पर्ची निकाली गई। वहीं, आप उम्मीदवार ने सबसे बड़ी जीत हासिल की। आईए ऐसे में जानते है चुनाव से जुडे़ कुछ ऐसे ही समीकरण – तीन की किस्मत पर्ची ने खोली नगर काउंसिल चुनाव के डेटा के मुताबिक राज्य में तीन उम्मीदवार ऐसे थे, जिन्हें बराबर वोट मिले। ऐसे में जीत-हार का फैसला ड्रॉ यानी पर्ची डालकर हुआ। इसमें राजपुरा नगर काउंसिल के वार्ड नंबर सात से भारतीय जनता पार्टी की नीलम मेहता, मानसा के नगर काउंसिल जोगा में वार्ड नंबर एक से सुखजिंदर कौर के हाथ ड्रॉ से ही पार्षदी लगी है। वह निर्दलीय उम्मीदवार थीं। जबकि मानसा के बोहा नगर काउंसिल वार्ड नंबर दस के उम्मीदवार गुरमीत सिंह को भी ड्रॉ से जीत मिली है। वह शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार थे। 80 उम्मीदवार बिना किसी मुकाबले के जीते निकाय चुनाव में कई सीटों पर लोगों ने समझदारी दिखाकर एक नई मिसाल भी कायम की है। 80 उम्मीदवार ऐसे हैं, जो बिना किसी मुकाबले के निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें 63 सीधे आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं, जबकि सात आजाद, एक कांग्रेस और नौ सीटों पर शिरोमणि अकाली दल को सफलता मिली है। अकाली दल को यह सफलता बठिंडा की संगत नगर काउंसिल, फिरोजपुर की मुदकी नगर काउंसिल और राहों नगर काउंसिल में मिली है। हालांकि बीजेपी को हर सीट पर मुकाबला करना पड़ा है। 5 उम्मीदवारों का भाग्य एक वोट से बदला पंजाब में पांच उम्मीदवार ऐसे थे, जिनकी जीत का अंतर मात्र एक वोट रहा है। इनमें दो उम्मीदवार आम आदमी पार्टी के थे। इसमें पठानकोट के नगर निगम वार्ड नंबर 46 से परमजीत कौर और मोहाली नगर निगम के वार्ड नंबर 47 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार परमिंदर कौर शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी के मुकेरियां नगर काउंसिल के वार्ड नंबर आठ से सुभाष चंद, शिरोमणि अकाली दल के फाजिल्का के एनपी अरनीवाला शेख सुभान नगर काउंसिल के वार्ड नंबर पांच से उम्मीदवार और मुक्तसर साहिब के वार्ड नंबर 30 से शिरोमणि अकाली दल की वंदना शर्मा शामिल हैं। निकाय चुनाव की पांच सबसे बड़ी जीत इस चुनाव में सबसे बड़े अंतर से आम आदमी पार्टी के बठिंडा के वार्ड नंबर 22 से उम्मीदवार शाम लाल ने जीत हासिल की है। उन्हें 2392 मतों से जीत मिली है। इसी तरह दूसरे नंबर पर राजपुरा के वार्ड नंबर नौ की उम्मीदवार रंजना वर्मा रही हैं। उन्हें 2090 वोटों से जीत मिली है। तीसरे स्थान पर मोगा के वार्ड नंबर 13 से अमीर चंद रहे हैं, जिन्हें 1579 वोटों से जीत मिली है। जबकि चौथे स्थान पर बठिंडा के वार्ड नंबर 43 से राजीव गर्ग रहे हैं, जिन्हें 1500 वोटों से जीत मिली है। जबकि तीन उम्मीदवार ऐसे रहे हैं, जिनका जीत का अंतर 1445 से लेकर 1472 वोट तक रहा है। इसी तरह 14 उम्मीदवारों को 1030 वोटों से लेकर 1349 वोटों से जीत मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *